एक्सप्लोरर

Delhi: AAP सांसद राघव चड्ढा ने की चुनाव आयोग से मुलाकात, BJP के खिलाफ की सख्त कार्रवाई की मांग

Raghav Chadha Meets EC: आप सांसद राघव चड्ढा ने बीजेपी पर सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भ्रामक और अपमानजनक सोशल मीडिया अभियान चलाने का आरोप लगाया था. इसी मामले को लेकर वे चुनाव आयोग से मिले हैं.

Delhi News: दिल्ली में सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने चुनाव आयोग (Election Commission) से मुलाकात की. राघव चड्ढा ने कुछ दिनों पहले बीजेपी पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के खिलाफ भ्रामक और अपमानजनक सोशल मीडिया अभियान चलाने का आरोप लगाया था. इसी मामले को लेकर चुनाव आयोग से मिले हैं. राघव चड्ढा ने कहा कि पहला दरवाजा चुनाव आयोग का होता है. हमें पूरा विश्वास है कि चुनाव आयोग हमारी शिकायत का संज्ञान लेते हुए उचित से उचित कार्रवाई करेगा.

आप सांसद ने आगे कहा, "लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, आईपीसी की धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम का उल्लंघन हुआ है. इस उल्लंघन के संदर्भ में सोमवार को आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है."

'केजरीवाल की छवि खराब करने की कोशिश'

गौरतलब है कि बीते बुधवार को राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि बीजेपी पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भ्रामक और अपमानजनक सोशल मीडिया अभियान चला रही है. बीजेपी सोशल मीडिया के जरिए सीएम केजरीवाल की छवि और इमेज को खराब करने की कोशिश कर रही है. आम आदमी पार्टी चुनाव आयोग में इसकी शिकायत करेगी. उम्मीद करते हैं कि चुनाव आयोग कार्रवाई करेगी.

राघव चड्ढा ने और क्या कहा था?

राघव चड्ढा ने कहा था, “बीजेपी चरित्र हनन पर जीवित है, यह चरित्र हनन पर पलती है. नेहरू से लेकर केजरीवाल तक, बीजेपी ने किसी को भी चरित्र हनन से नहीं बख्शा है. वे अपनी छवि तो नहीं सुधारते, लेकिन दूसरों को बदनाम करते हैं.'' उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के ये कृत्य देश में "स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के विचार को कमजोर कर रहे हैं". उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी चुनाव आयोग में बीजेपी के खिलाफ विस्तृत शिकायत दर्ज कराएगी.

चुनाव आयोग ने आप को भेजा था नोटिस

इससे पहले चुनाव आयोग ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी को उसके सोशल मीडिया हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणियों के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया और आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप का जवाब गुरुवार तक देने को कहा था. इसके बाद आप ने यह कदम उठाया था.

ये भी पढ़ें- Delhi News: दिल्ली की नाइट लाइफ अब होगी और रंगीन! इन इलाकों में 24 घंटे खुले रहेंगे रेस्टोरेंट-शॉप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम, रेड अलर्ट जारी
दिल्ली: भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम, रेड अलर्ट जारी
दिल्ली में ₹2500 वाली योजना लागू, रक्षाबंधन पर मिलेंगे पैसे
दिल्ली में ₹2500 वाली योजना लागू, रक्षाबंधन पर मिलेंगे पैसे
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget