एक्सप्लोरर

7 MLAs ने छोड़ी पार्टी तो AAP के विधायकों का बड़ा दावा, 'मुझे भी आ रहे ऑफर'

AAP MLAs Resign: दिल्ली चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी के सात विधायकों ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. अब इसके बाद आप के अन्य विधायकों ने भी चौंकाने वाला दावा किया है.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के सात विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों के मुताबिक ये विधायक चुनाव के लिए टिकट न दिए जाने से नाराज थे और अन्य दलों के संपर्क में थे. वहीं अब इन नेताओं के पार्टी छोड़ने के बाद आप के अन्य विधायकों ने बड़ा दावा किया है. 

दरअसल, तिमारपुर से आम आदमी पार्टी के विधायक दिलीप पांडेय ने कहा, "मुझे भी बाकी पार्टियों से प्रलोभन मिले कि आप छोड़कर उनकी पार्टी में शामिल होने के लिए, लेकिन में पहले भी, आज भी और आगे भी आम आदमी पार्टी में रहूंगा. बता दें कि इस चुनाव में दिलीप पांडेय का भी टिकट काटा गया है.

बीजेपी ने मुझसे भी किया संपर्क- AAP विधायक
इसके अलावा आम आदमी पार्टी के विधायक ऋतुराज झा ने दावा किया है कि दूसरे दलों ने उनसे भी संपर्क किया गया था. ऋतुराज झा ने कहा, "मुझे भी लगातार बीजेपी से कॉल आ रहे थे की बीजेपी ज्वाइन कर लो और आम आदमी पार्टी छोड़ दो, लेकिन हर आदमी बिकाऊ नहीं होता. हमारे कुछ साथियों ने आज इस्तीफा दिया है. उन्हें इतिहास माफ नहीं करेगा. सभी को विधायक अरविंद केजरीवाल ने बनाया था. बता दें कि ऋतुराज झा किराड़ी से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं और इनका भी पार्टी ने टिकट काटा है.

आप विधायकों के इस्तीफे पर क्या बोली बीजेपी?
वहीं आम आदमी पार्टी के विधायकों के इस्तीफे पर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "पहले उनके दो दलित नेताओं ने यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया था कि पार्टी दलितों के खिलाफ है. अब उनकी पार्टी में भ्रष्टाचार से तंग आकर आज सात विधायकों ने इस्तीफा दे दिया. इससे पता चलता है कि दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है, बीजेपी दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है.

AAP के इन विधायकों ने दिया इस्तीफा

भावना गौड़, पालम 
नरेश यादव, महरौली
राजेश ऋषि, जनकपुरी
मदन लाल, कस्तूरबा नगर 
रोहित महरौलिया, त्रिलोकपुरी
बी एस जून, बिज़वासन
पवन शर्मा, आदर्श नगर

ये भी पढ़ें

दिल्ली चुनाव में सीटों पर लेकर अरविंद केजरीवाल का चौंकाने वाला दावा, '...पार भी हो सकती हैं'

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत, कई लोग घायल
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत, कई लोग घायल
दिल्ली में SIR की डेट आगे बढ़ी, कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट?
दिल्ली में SIR की डेट आगे बढ़ी, कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट?
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget