एक्सप्लोरर

कांग्रेस में शामिल हुए AAP विधायक राजेंद्र पाल गौतम, कहा- 'नफरत के बाजार में...'

Rajendra Pal Gautam News: आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई आगे ले जाने के लिए मैं कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं.

Rajendra Pal Gautam Joins Congress: हरियाणा में गठबंधन की बातचीत के बीच दिल्ली में आम आदमी पार्टी को कांग्रेस ने झटका दिया है. आप विधायक और पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम आज कांग्रेस में शामिल हो गए.

इस मौके पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा मौजूद रहे. वेणुगोपाल ने कहा कि गर्व का क्षण है कि देश की राजनीति के अहम चेहरे अम्बेडकरवादी नेता राजेंद्र पाल गौतम कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं.

क्या बोले राजेंद्र पाल गौतम?

वहीं राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान वाले राहुल गांधी के नारे ने दिल को छू लिया. सामाजिक न्याय की लड़ाई आगे ले जाने के लिए मैं कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं.

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आप और कांग्रेस में गठबंधन को लेकर कई बैठकें हो चुकी है. सूत्रों ने बताया कि आप 90 में से 10 सीटों की मांग कर रही है. वहीं कांग्रेस इसके लिए राजी नहीं है. पार्टी आप को 5 से ज्यादा सीटें देने के लिए राजी नहीं है.

जल्द हो सकता है गठबंधन पर फैसला

साथ ही राज्य कांग्रेस के नेता आम आदमी पार्टी (आप) से गठबंधन को लेकर असहमति जता रहे हैं. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि गठबंधन को लेकर एक से दो दिनों के भीतर अंतिम फैसला लिया जाएगा.

राजेंद्र पाल गौतम दलित एक्टिविस्ट और वकील के साथ दो बार के विधायक हैं. उन्होंने 2015 के विधानसभा चुनाव में सीमापुरी सीट से बीजेपी नेता को 48,821 वोटों से हराया था. 2020 के चुनाव उन्होंने एलजेपी उम्मीदवार संत लाल को हराया. 

2014 में आप में शामिल हुए थे राजेंद्र गौतम

राजेंद्र पाल गौतम 2014 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे. राजेंद्र गौतम दिल्ली विश्वविद्यालय से लॉ ग्रुजुएट हैं. उन्होंने श्रम कानून में डिप्लोमा और मानव संसाधन प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है.

राजेंद्र गौतम पर हुआ विवाद

राजेंद्र गौतम ने 9 अक्टूबर 2022 को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. दरअसल, उनके धर्मांतरण कार्यक्रम में बयान के बाद बवाल मच गया था. बीजेपी ने उनके बयान को 'हिंदू विरोधी' करार देते हुए पार्टी से हटाने की मांग की थी.

राजेंद्र पाल गौतम के बयान की आड़ में बीजेपी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया था. उन्होंने तब कहा था कि मैंने हिंदू-देवी देवताओं का अपमान नहीं किया है.

हरियाणा में कांग्रेस-AAP के गठबंधन में क्या है पेच? कौनसी सीट मांग रही अरविंद केजरीवाल की पार्टी

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पेपर लीक से जुड़े मामलों पर बड़ा फैसला, दिल्ली हाईकोर्ट ने बदला जज
पेपर लीक से जुड़े मामलों पर बड़ा फैसला, दिल्ली हाईकोर्ट ने बदला जज
केंद्र के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा 107 साल पुराना सेंट्रल सेक्रेटेरिएट क्लब
केंद्र के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा 107 साल पुराना सेंट्रल सेक्रेटेरिएट क्लब
पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार
पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget