एक्सप्लोरर

Exclusive: AAP विधायक दल की बैठक में कैसे तय हुआ CM के लिए आतिशी का नाम? पढ़ें इनसाइड स्टोरी

Delhi New CM Atishi: आम आदमी पार्टी (आप) विधायक दल की बैठक के बाद गोपाल राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की मंत्री आतिशी को उनके स्थान पर अगला मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा.

Delhi New CM: आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक दल की बैठक में आतिशी को नेता चुना गया है. वो अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. आतिशी आज (17 सितंबर) शाम को उप-राज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात करेंगी और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगी.

विधायक दल की बैठक में अरविंद केजरीवाल ने मंत्री आतिशी को उनके स्थान पर अगला मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे AAP विधायकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया. ये बैठक 20 से 25 मिनट तक चली.

विधायक ने एबीपी न्यूज़ पर बताई अंदर की बात

दिल्ली के मॉडल टाउन से AAP विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, ''सभी विधायक बैठे और सभी से बातचीत शुरू हुई. सारे विधायकों ने एकमत से प्रस्ताव रखा कि अरविंद केजरीवाल पर विश्वास है, अगला मुख्यमंत्री चुनने का अधिकार अरविंद केजरीवाल के पास है, हम सब ने तय किया और कहा कि मरते दम तक साथ हैं. आप (अरविंद केजरीवाल) जो फैसला लेंगे, वो मंजूर है. फिर अरविंद केजरीवाल ने प्रस्ताव रखा.''

सोमनाथ भारती ने क्या कहा?

वहीं मालवीय नगर से आप विधायक सोमनाथ भारती ने भी इसी तरह का दावा किया. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से कहा, ''अरविंद केजरीवाल के प्रस्ताव पर सभी ने सहमति जताई.'' 

विधायक दल की बैठक के बाद आप नेता गोपाल राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगले चुनाव तक मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी आतिशी को दी गई है. हम चाहते हैं कि नवंबर में विधानसभा चुनाव हो.

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी. उन्होंने कहा था कि वह तभी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे जब लोग उन्हें ईमानदारी का प्रमाणपत्र दे देंगे. केजरीवाल आज शाम उप-राज्यपाल से मिलेंगे और इस्तीफा दे देंगे.

आतिशी AAP की प्रमुख चेहरा हैं. उनके पास वित्त, शिक्षा एवं पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) समेत कई विभागों का कार्यभार है.

Delhi New CM: कैसे दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की रेस में आगे निकल गईं आतिशी, समझें पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Embed widget