एक्सप्लोरर

AAP का बड़ा ऐलान, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगी आतिशी

Atishi News: दिल्ली की पूर्व CM और कालकाजी से AAP विधायक आतिशी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगी. आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया है. गोपाल राय ने इसकी जानकारी दी.

Delhi Opposition Leader Atishi: दिल्ली विधानसभा सत्र शुरू होने से एक दिन पहले यानी रविवार (23 फरवरी) को आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक दल की बैठक हुई. बैठक में फैसला लिया गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री और कालकाजी विधायक आतिशी नेता प्रतिपक्ष होंगी. इस बात का ऐलान दिल्ली आप के प्रभारी और बाबरपुर विधायक गोपाल राय ने किया है. 

गोपाल राय ने बताया कि बैठक आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया है. इसके अलावा, विधानसभा सत्र के एजेंडा को लेकर भी चर्चा हुई. आप मुख्यालय में आयोजित बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हुए. बैठक में आतिशी, जरनैल सिंह, संजीव झा, वीर सिंह धींगान और प्रवेश रतन समेत कई अन्य विधायक भी मौजूद थे. 

AAP विधायकों ने आम सहमति से लिया फैसला

इससे पहले दिल्ली में आयोजित AAP के विधायक दल की बैठक में आतिशी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया. संदीप पाठक को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया था. अब वह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाएंगी. उनके नाम का प्रस्ताव संजीव झा ने विधायक दल की बैठक में रखा, जिस पर सभी विधायकों ने हामी भरी और आतिशी नेता प्रतिपक्ष चुन ली गईं. 

BJP के खिलाफ पहले की तरह मुखर हैं आतिशी 

दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक चुनी गई हैं. वह विधानसभा चुनाव 2025 में दिल्ली बीजेपी के पूर्व सांसद और कद्दावर नेता रमेश बिधूड़ी को हराने में सफल हुईं. जबकि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, सत्येंद्र जैन जैसे प्रभावी नेता इस बार चुनाव हार गए. 

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से बीजेपी के खिलााफ आतिशी पहले की तरह मुखर होकर बोल रही हैं. वह दिल्ली में बीजेपी सरकार गठन के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये न देने को लेकर फैसला न होने पर सीएम रेखा गुप्ता को घेरने में जुटी हैं. उन्होंने सीएम रेखा गुप्ता को शनिवार को एक चिट्ठी भी लिखी. अपने पत्र में उन्होंने सीएम से आप विधायक से मुलाकात के लिए समय देने की भी मांग की है. 

'दिल्ली में तो खेला हो गया', प्रवेश वर्मा का जिक्र कर ये क्यों बोल गए सौरभ भारद्वाज?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
3.93 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर ठग
3.93 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर ठग
जामिया के शिक्षकों का आरोप, 'बाहरी लोग प्रदर्शन को दे रहे हवा'
जामिया के शिक्षकों का आरोप, 'बाहरी लोग प्रदर्शन को दे रहे हवा'
दिल्ली दंगों में 22 साल के मोनिश की मौत का मामला, 5 दोषियों को हाईकोर्ट से झटका
दिल्ली दंगों में 22 साल के मोनिश की मौत का मामला, 5 दोषियों को हाईकोर्ट से झटका

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget