एक्सप्लोरर

AIIMS से डिस्चार्ज किए गए AAP विधायक अमानतुल्लाह खान, आज अदालत में होगी पेशी

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया था. जहां से उन्हें देर रात डिस्चार्ज कर दिया गया.

Amanatullah Khan News: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को सीने में दर्द होने की शिकायत पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया. सोमवार को भी विधायक  चेस्ट पेन की शिकायत पर अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी थी. हाालंकि मंगलवार को फिर से तबीयत बिगड़ने पर अमानतुल्लाह खान को एम्स ले जाया गया है. इलाज के बाद मंगलवार-बुधवार दरम्यानी रात करीब 12.30 बजे उन्हें एम्स से छुट्टी मिल गई. वह अभी एसीबी में हैं. खान को शाम चार बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा.

अमानतुल्लाह खान को मेडिकल के लिए बाड़ा हिंदू राव हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां पर ईसीजी रिपोर्ट में डॉक्टरों ने कुछ उतार चढ़ाव महसूस किए. जिसके बाद अमानतुल्लाह खान को एम्स के लिए रेफर किया गया है. अमानतुल्लाह खान की रिमांड बुधवार को खत्म हो रही है.

Delhi News: AAP MLA अमानतुल्ला खान को आज अदालत में पेश करेगी एसीबी, यह मांग कर सकती है जांच एजेंसी

पांच लोगों को समन जारी
उधर, वक्फ बोर्ड मामले में हुई अनियमितताओं के आरोप में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जांच में शामिल होने के लिए पांच लोगों को समन जारी किया है. वक्फ बोर्ड के दो लोगों और तीन कारोबारियों को तलब किया गया है. सूत्र ने कहा, "जांच के दौरान उनके नाम सामने आए हैं. छापेमारी में एक डेयरी बरामद हुई है, जो इस मामले के लिए महत्वपूर्ण है. हमें स्पष्ट तस्वीर पाने के लिए इन पांच लोगों की गवाही दर्ज करनी होगी."

अमानतुल्लाहह पहले से ही ACB की हिरासत में है. पूरी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए अधिकारी उनसे रोजाना घंटों पूछताछ कर रहे हैं. इसी मामले में आप विधायक को 16 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था, जब ACB की कई छापेमारी में आपत्तिजनक सामग्री और सबूत बरामद हुए थे.

क्या है पूरा मामला
FIR में आरोप लगाया गया है कि खान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए सभी मानदंडों और सरकारी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए और भ्रष्टाचार और पक्षपात के आरोपों के साथ 32 व्यक्तियों को अवैध रूप से भर्ती किया.

यह आरोप लगाया गया था कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में, अमानतुल्लाह खान ने भ्रष्टाचार और पक्षपात के आरोपों के साथ बोर्ड की कई संपत्तियों को अवैध रूप से किराए पर दिया था.

भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के प्रमुख मधुर वर्मा ने कहा, "उन्होंने दिल्ली वक्फ बोर्ड के धन का कथित रूप से दुरुपयोग किया है जिसमें दिल्ली सरकार से सहायता अनुदान शामिल है." चार स्थानों पर ACB की छापेमारी के दौरान 24 लाख रुपये नकद बरामद किए गए और दो अवैध और बिना लाइसेंस के हथियार और कारतूस और गोला-बारूद जब्त किया गया.

Amanatullah Raid Case: अमानतुल्ला खान के समर्थकों ने ACB अधिकारी के साथ की थी मारपीट, मामले में चार गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट
दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: 26 लाख के लोन के चक्कर में गंवाए 29 हजार, महिला साइबर ठगी का शिकार
दिल्ली: 26 लाख के लोन के चक्कर में गंवाए 29 हजार, महिला साइबर ठगी का शिकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget