एक्सप्लोरर

AAP की बैठक में तीन बड़े फैसले, ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम पर गोपाल राय ने दिया बड़ा अपडेट

Shaheedi Diwas Program: आम आदमी पार्टी 23 मार्च को शहीद दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर "एक शाम शहीदों के नाम" कार्यक्रम का आयोजन करेगी.

AAP News: आम आदमी पार्टी ने 23 मार्च को शहीदी दिवस पर आयोजित होने वाले ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम की तैयारियों के लिए लोकसभावार तैयारी समिति का गठन किया है. इस बाबत सोमवार को ‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने पार्टी मुख्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने बताया कि 23 मार्च को शाम 4 बजे से पार्टी मुख्यालय पर यह कार्यक्रम आयोजित होगा.

इसमें पार्टी के सभी पदाधिकारी, विधायक, प्रत्याशी व पार्षद शामिल होंगे. इसकी तैयारी को लेकर 18 मार्च को सभी जिलों में और 20 मार्च को सभी विधानसभाओं में तैयारी बैठक की जाएगी. आम आदमी पार्टी का मकसद है कि कैसे हमारे शहीदों की सोच को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक लेकर जाया जाए.

गोपाल राय ने बताया कि आगामी 23 मार्च को शहीद-ए- आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी का बलिदान दिवस है. आम आदमी पार्टी भगत सिंह के शहीदी दिवस पर दिल्ली चुनाव के बाद अपना पहला बड़ा कार्यक्रम करने जा रही है. आम आदमी पार्टी अपने सभी नेताओं, प्रत्याशियों, विधायकों, पार्षदों और संगठन के पदाकारियों के साथ मिलकर पार्टी मुख्यालय पर बड़ी धूमधाम के साथ शहीदी दिवस मनाएगी. आम आदमी पार्टी शहीदी दिवस पर ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम करने जा रही है. इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर हमने पार्टी पदाधिकारी के साथ तैयारी बैठक की है.

गोपाल राय ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में तीन बड़े निर्णय लिए गए. ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम की तैयारी के लिए लोकसभावार तैयारी समितियों का गठन किया गया है. इस समिति में प्रदेश उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री, जिला अध्यक्ष, जिला सचिव को शामिल किया गया है. मंगलवार को सभी जिलों के अंदर सभी विधायक, प्रत्याशी, पार्षद, विधानसभा अध्यक्ष और संगठन मंत्री के साथ पूरे प्रदेश में तैयारी बैठक आयोजित की जाएगी. 

गोपाल राय ने कहा कि 20 मार्च को दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों में शहीदी दिवस की तैयारी बैठक की जाएगी. यह बैठक वहां के विधानसभा अध्यक्ष, संगठन मंत्री, प्रत्याशी, विधायक और पार्षदों के नेतृत्व में होगी. इस बैठक में आजादी की लड़ाई में जिस सोच के साथ हमारे शहीदों ने अपने जान की कुर्बानी दी, उस सोच को लोगों तक पहुंचने काम होगा. इसके बाद 23 मार्च को शाम 4 बजे पार्टी मुख्यालय पर पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता इकट्ठा होंगे और हम लोग मिलकर शहीदी दिवस मनाएंगे.

इसे भी पढ़ें: दिल्लीवालों को 100 दिनों में दिखेगा बड़ा बदलाव, जानिए क्या है PWD मंत्री प्रवेश वर्मा का प्लान?

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में छाया हल्का कोहरा, कई इलाकों में 400 पार पहुंचा AQI; जानें नया अपडेट
दिल्ली में छाया हल्का कोहरा, कई इलाकों में 400 पार पहुंचा AQI; जानें नया अपडेट
राजघाट के बाहर से अंकिता भंडारी के परिजन को पुलिस ने हटाया, मां हुईं बेहोश
राजघाट के बाहर से अंकिता भंडारी के परिजन को पुलिस ने हटाया, मां हुईं बेहोश
दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, नोएडा में सड़क निर्माण पर उठे सवाल
दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, नोएडा में सड़क निर्माण पर उठे सवाल
कनॉट प्लेस का सुपर बाजार टूटेगा या नहीं? समिति करेगी जांच तब होगा आखिर फैसला
कनॉट प्लेस का सुपर बाजार टूटेगा या नहीं? समिति करेगी जांच तब होगा आखिर फैसला

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
राजस्थान: दिवाली पर पटाखे जलाने की गाइडलाइन जारी, इतने समय की अनुमति
राजस्थान: दिवाली पर पटाखे जलाने की गाइडलाइन जारी, इतने समय की अनुमति
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
Embed widget