एक्सप्लोरर

AAP नेता ने नाम लिए बगैर PM पर साधा निशाना, बोलीं- 'जब BJP नेता अपमानजनक भाषा का करते हैं इस्तेमाल तो...'

AAP नेता रीना गुप्ता ने कहा​ कि पनौती को लेकर बवाल मचाने वाले इस बात का जवाब नहीं देते कि जब बीजेपी बड़े नेता महिलाओं के लिए 50 करोड़ की जीएफ शब्द का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ क्यों नहीं बोलते?

Delhi News: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पनौती बताया था. उसके बाद से बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है, लेकिन यह मामला अब आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच भी सियासी विवाद का अखाड़ा बन गया है. गुरुवार को एक टीवी डिबेट के दौरानआप की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीना गुप्ता ने बीजेपी पर इस मामले को लेकर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि जब बीजेपी के बड़े लीडर महिलाओं के खिलाफ 50 करोड़ की गर्ल फ्रेंड, दीदी ओह दीदी! और न जाने कैसी-कैसी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं. अभी तक बीजेपी नेतृत्व अपने इन नेताओं के खिलाफ कुछ नहीं किया.

जब बीजेपी के नेता किसी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हैं, तब उनके प्रवक्ताओं और नेताओं को लगता है कि ये सब सामान्य है. ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने पर शीर्ष नेता से इनाम मिल सकता है. उन्होंने अपनी बातों को आगे बढ़ाते हुए कहा कि दक्षिण दिल्ली से सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा मॉनसून सत्र के दौरान गाली गलोच करने के बावजूद क्या पार्टी ने उनके खिलाफ कोई कार्रवई की. क्या रमेश बिधुड़ी को कोई सजा मिली?

बीजेपी खुद क्यों नहीं करती कार्रवाई?

उन्होंने कहा​ कि जो भी पब्लिक लाइफ में होते हैं, जो लोग राजनीति में होते हैं, उन्हें बोलने का स्तर उच्च स्तर का रखना चाहिए. भाषाई मर्यादाओं को सबसे ज्यादा पालन करना. अभी तक बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने यह जवाब नहीं दिया कि बीजेपी में ऐसा क्यों करती है? उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता इसके उलट यह सोचते हैं कि जब हम  विरोधी दलों के नेताओं को गाली देंगे. उनके लिए गलत भाषा का इस्तेमाल करेंगे तो अपने नेतृत्व के नजर में आएंगे. तभी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी. अगर ऐसा नहीं तो पार्टी ऐसे नेताओं को निष्काषित क्यों नहीं करती?

राहुल गांधी ने पीएम को कहा था पनौती

बता दें कि राहुल गांधी ने दो दिन पहले राजस्थान में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि विश्व कप क्रिकेट फाइनल मैच के दौरान भारतीय टीम के खिलाड़ी सही खेल रहे थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने के बाद टीम मैच हार गई. उन्होंने कहा​ कि प्रधानमंत्री पनौती हैं. राहुल गांधी यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि हमारे लड़के वहां वर्ल्डकप जीत जाते, लेकिन पनौती ने हरवा दिया, लेकिन टीवी वाले यह नहीं कहेंगे, पर देश की जनता सब जानती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली सरकार लाएगी लैंड रिकॉर्ड बिल, आपको क्या फायदा होगा?
दिल्ली सरकार लाएगी लैंड रिकॉर्ड बिल, आपको क्या फायदा होगा?
छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'
आरक्षण हटाओ आंदोलन से डरे मोदी सरकार के मंत्री? कर दी बड़ी मांग
आरक्षण हटाओ आंदोलन से डरे मोदी सरकार के मंत्री? कर दी बड़ी मांग

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
Embed widget