एक्सप्लोरर

'CM अरविंद केजरीवाल इनसे लड़-लड़कर...', BJP पर मनीष सिसोदिया का बड़ा हमला

Manish Sisodia News: मनीष सिसोदिया ने अपने विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज में लोगों से कहा कि BJP वालों को लगता है कि अब वो दिल्ली के काम रुकवा देंगे, लेकिन अरविंद केजरीवाल इनसे लड़-लड़कर सारे काम कराएंगे.

Manish Sisodia Padyatra: दिल्ली आबकारी नीति मामले में जमानत मिलने के बाद राष्ट्रीय राजधानी के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की पदयात्रा आज भी जारी है. उन्होंने शुक्रवार को मयूर विहार फेज-1 से पदयात्रा शुरुआत की थी. पटपड़गंज क्षेत्र में यात्रा के दौरान मनीष सिसोदिया ने लोगों से कहा कि यह मेरी विधानसभा है. यहां के लोगों का उत्साह देखते ही बनता है.

उन्होंने कहा, 'पटपरगंज मेरा परिवार है, मुझे बहुत खुशी हो रही है लोग अपने गली-मोहल्लों से निकलकर मुझसे मिल रहे हैं. 

मनीष सिसोदिया ने आगे कहा, "अरविंद केजरीवाल नौ साल तक भारतीय जनता पार्टी  के नेताओं से लड़-लड़कर दिल्ली वालों के काम कराते रहे. इन्हें लगता है कि अब ये दिल्ली के काम रुकवा देंगे, लेकिन अरविंद केजरीवाल बहुत जल्द जेल से बाहर आएंगे. फिर इनसे लड़-लड़कर दिल्ली वालों के सारे काम कराएंगे."

जांच एजेंसियां बनीं केंद्र की कठपुतली 

मनीष सिसोदिया ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल को जेल में रखने के लिए BJP के एजेंडे पर CBI किस तरह कठपुतली बनकर नाच रही है. जिस दिन अदालत में जाकर CBI कहती है कि जमानत याचिका पर हमारा जवाब तैयार नहीं है, इसलिए जमानत की सुनवाई 14 दिन आगे बढ़ा दी जाए. उसी दिन CBI का जवाब मीडिया में दे दिया जाता है ताकि CBI का जवाब अगले दिन अखबारों की एकतरफा हेडलाइन बन सके. 

बीजेपी हेडलाइन मैनेजमेंट के लिए कितनी भी साजिशें रच ले, एक दिन जीत तो सच्चाई और ईमानदारी की ही होगी. जांच एजेंसियां भले ही राजनीतिक इशारे पर नाचती हों, लेकिन संविधान और न्याय हमेशा सच के साथ है.

इससे पहले 22 अगस्त को त्रि-नगर में पदयात्रा के दौरान उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान दिखाते हुए कहा था, "जब-जब कोई तानाशाह आप पर अत्याचार करेगा, आपको जेल में डालेगा, तब-तब आपको बाबा साहेब का संविधान बचाएगा."

'बीजेपी आरक्षण विरोधी पार्टी'

उन्होंने ये भी कहा​ था कि बाबा साहेब का संविधान देश की और आत्मा और दिल है. भारतीय जनता पार्टी बाबा साहेब का सम्मान नहीं करती है. बीजेपी संविधान के खिलाफ है. बीजेपी आपका आरक्षण खत्म करना चाहती है, लेकिन जब तक बाबा साहेब का नाम रहेगा तब तक देश का संविधान रहेगा.

डेढ़ साल जेल में क्यों रखा?

वहीं, सुल्तानपुर माजरा में आप नेता ने कहा था कि मेरा क्या कसूर था, जो इन्होंने मुझे डेढ़ साल जेल में रखा. मैं स्कूल ही तो बनवा रहा था. उन्होंने कहा, "सीएम अरविंद केजरीवाल का क्या कसूर था, वो बिजली के बिल जीरो ही तो कर रहे थे. मुख्यमंत्री  अरविंद केजरीवाल को भ्रष्टाचार करना होता तो बिजली के बिल जीरो क्यों करते? बिजली महंगी करके चोरी ना कर लेते." हकीकत यह है कि बीजेपी के पास इन सवालों के जवाब नहीं हैं. 

'दिल्ली वालों के बदले AAP नेताओं को है पार्टी की छवि बचाने की चिंता', देवेंद्र यादव का बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय व्यापार महोत्सव, 'लोकल' को ग्लोबल बनाने पर जोर
दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय व्यापार महोत्सव, 'लोकल' को ग्लोबल बनाने पर जोर
'BCI, मनन मिश्रा की संपत्ति नहीं' सुशांत सिंह का केस लड़ने वाले SCBA चीफ विकास सिंह का बड़ा बयान
'BCI, मनन मिश्रा की संपत्ति नहीं' सुशांत सिंह का केस लड़ने वाले SCBA चीफ विकास सिंह का बड़ा बयान
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget