एक्सप्लोरर

आतिशी का चौंकाने वाला दावा, 'सूत्रों से पता चला है कि विभागों के लिए बीजेपी में...'

आतिशी ने कहा कि बीजेपी ने ये प्लान बनाया है कि वो वायदे नहीं पूरे करने का ठीकरा आम आदमी पार्टी पर फोड़ेंगे. कहेंगे कि हम वादे इसलिए नहीं कर पाए क्योंकि दिल्ली सरकार के पास पैसा नहीं है.

Atishi News: दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने बीजेपी को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में मंत्री बनने को लेकर झगड़ा चल रहा है. उन्होंने शुक्रवार (14 फरवरी) को कहा, ''बीजेपी ने चुनाव के दौरान गारंटी का ऐलान किया और कहा कि हर महिलाओं को 2500 रुपये दिए जाएंगे. इसका फैसला पहली कैबिनेट में लिया जाएगा. बीजेपी के सूत्रों के हवाले से पता चला है कि पार्टी ने जो भी वादे किए थे, उन्हें पूरा करने का कोई इरादा नहीं है. अभी बीजेपी के अंदर विधायकों के बीच में लड़ाई झगड़ा चल रहा है कि कौन किस विभाग का मंत्री बनेगा. कौन कितना लूट कर सकता है.''

आतिशी ने कहा, ''उन्होंने (बीजेपी) ये प्लान बनाया है कि वो वायदे नहीं पूरे करने का ठीकरा आम आदमी पार्टी पर फोड़ेंगे. कहेंगे कि हम वादे इसलिए नहीं कर पाए क्योंकि दिल्ली सरकार के पास पैसा नहीं है. आप ने वित्तीय संकट में डाल दिया है. ये बहाना करके अपनी लूट को छुपाने की कोशिश करेंगे. अपने वायदे पूरे नहीं करने के लिए बहाने बनाएंगे.''

दिल्ली की आर्थिक स्थिति पर आतिशी का दावा
आतिशी ने दिल्ली सरकार के वित्तीय हालात पर चर्चा करते हुए कहा कि पिछले दस सालों में आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली को मजबूती दी है. उन्होंने बताया कि 2013 में दिल्ली का बजट सिर्फ ₹30,000 करोड़ था, जो 2014-15 में बढ़कर ₹31,000 करोड़ हुआ और 2024-25 में ₹77,000 करोड़ तक पहुंच गया. उन्होंने दावा किया कि दिल्ली अब भी एक ‘सरप्लस स्टेट’ (आय से अधिक खर्च वाला राज्य) है, जबकि कई अन्य राज्यों पर भारी कर्ज है.

उन्होंने यह भी कहा कि जब आम आदमी पार्टी को सरकार मिली थी, तब कांग्रेस के समय से चले आ रहे कर्ज का ब्याज दर 3% था. इसके बावजूद, आम आदमी पार्टी की सरकार ने वित्तीय स्थिति को सुधारकर दिल्ली को आगे बढ़ाया.

मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलने पर तंज
दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक को लेकर आतिशी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नाम बदलने की बजाय बीजेपी को कुछ काम करना चाहिए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी सरकार दिल्ली में कोई बड़ा काम नहीं करने वाली है.

महिलाओं को ₹2500 देने का वादा, अब क्या होगा?
आतिशी ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि बीजेपी सरकार अपनी पहली कैबिनेट बैठक में महिलाओं को ₹2500 देने के वादे पर चर्चा कर सकती है और 8 मार्च तक इस पर फैसला ले सकती है. उन्होंने कहा कि जनता को बीजेपी से उम्मीद है, लेकिन अब देखना होगा कि वह अपने वादों पर खरी उतरती है या नहीं.

एक्स अकाउंट का नाम बदलने पर प्रतिक्रिया
दिल्ली सरकार के ट्विटर अकाउंट के नाम बदलने को लेकर आतिशी ने कहा कि यह ट्विटर की गाइडलाइन्स पर निर्भर करता है. उन्होंने कहा कि इस मामले में ट्विटर जो जरूरी समझेगा, वही करेगा.

बीजेपी को चुनौती
आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार अब बीजेपी को सत्ता सौंप रही है, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी किस तरह से दिल्ली के वित्तीय मामलों को संभालती है. उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार ने दिल्ली के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अब बीजेपी के पास मौका है कि वह अपने वादों को पूरा करे.

Delhi New CM Swearing: दिल्ली के नए CM और मंत्री कब लेंगे शपथ? आ गया ताजा अपडेट

 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget