एक्सप्लोरर

'ये किसी को कुछ नहीं समझते', अरविंद केजरीवाल का गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना

Delhi: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अमित शाह जी. बाबा साहेब इस देश के बच्चे-बच्चे के लिए भगवान से कम नहीं हैं. बाबा साहेब का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान.

Delhi News: गृह मंत्री अमित शाह की ओर से बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर दिए गए बयान को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा कि 'देखिए कैसे अमित शाह संसद में बाबा साहेब आंबेडकर का मजाक उड़ा रहे हैं. इन बीजेपी वालों को इतना अहंकार हो गया कि ये किसी को कुछ नहीं समझते.'

उन्होंने आगे लिखा, "हां अमित शाह जी. बाबा साहेब इस देश के बच्चे-बच्चे के लिए भगवान से कम नहीं हैं. मरने के बाद स्वर्ग का तो पता नहीं, लेकिन बाबा साहेब का संविधान न होता तो आप लोग तो दबे, कुचले, गरीबों और दलितों को इस धरती पर जीने ही न देते. बाबा साहेब का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान. जय भीम."

संजय सिंह ने भी बोला हमला

इसके अलावा 'आप' के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी हमला बोला है. उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, "बाबा साहेब आंबेडकर से अमित शाह,  मोदी और पूरी बीजेपी कितनी नफरत करती है. बाबा साहेब का नाम सुनकर ऐसी घृणा. देश जवाब देगा अमित शाह जी जरूर जवाब देगा."

अमित शाह ने क्या कहा था?

बता दें कि राज्यसभा में मंगलवार को अमित शाह ने अपने भाषण में विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘अभी एक फैशन हो गया है-आंबेडकर, आंबेडकर... इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता." इस बयान को लेकर ही अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह ने उनपर हमला बोला है. 

स्कूलों को धमकी पर भी साधा निशाना

इससे पहले भी अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह लगातार अमित शाह पर दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर लगातार हमला बोलते रहे हैं. आज (18 दिसंबर) सुबह ही दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी को लेकर अरविंद केजरीवाल ने 'एक्स' पर पोस्ट किया था, "दिल्ली में हर सुबह माता-पिता अपने बच्चों को डरते हुए स्कूल भेज रहे हैं. पिछले 9 दिनों में 4 बार दिल्ली के कुल 78 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलना बेहद खतरनाक और डरावना है. बच्चों और उनके माता-पिता के डर को गृह मंत्री और उनकी BJP सरकार आखिर कब महसूस करेगी? आखिर अभी तक एक भी धमकी देने वाला पकड़ा क्यों नहीं गया?

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार का निधन, कांग्रेस के रहे थे सांसद
सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार का निधन, कांग्रेस के रहे थे सांसद
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
नशे में था दूल्हा, बिना मर्जी के हुई शादी! HC ने खारिज की तलाक की याचिका
नशे में था दूल्हा, बिना मर्जी के हुई शादी! HC ने खारिज की तलाक की याचिका

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget