एक्सप्लोरर

दिल्ली की बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी AAP, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, जानें सौरभ भारद्वाज ने क्या कहा?

Saurabh Bhardwaj News: दिल्ली सरकार द्वारा झुग्गियों पर बुलडोजर चलाने के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) 29 जून को जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगी. सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा.

Aam Aadmi Party Protest: दिल्ली सरकार द्वारा गरीबों की झुग्गियों पर की जा रही बुलडोजर की कार्रवाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी बड़ा आंदोलन छेड़ने जा रही है. आगामी 29 जून को जंतर मंतर पर आम आदमी पार्टी दिल्ली के झुग्गीवासियों के साथ मिलकर विशाल धरना प्रदर्शन करेगी और उनकी आवाज बुलंद करेगी.

आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सभी झुग्गीवासियों को हर हाल में इस आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए जंतर मंतर पर पहुंचने की अपील की है. इसमें आप के कई बड़े नेता भी शामिल होंगे. सौरभ भारद्वाज का कहना है कि अपने वादे के मुताबिक बीजेपी सरकार पहले इन गरीबों को जहां झुग्गी-वहां मकान दे, उसके बाद इनके घरों पर बुलडोजर चलाए. 

सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर लगाए आरोप

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब से दिल्ली में बीजेपी की सरकार आई है, एक-एक कर बड़ी-बड़ी झुग्गियों को बुल्डोजर से साफ किया जा रहा है. बवाना के रोहिणी सेक्टर 22 में एक झुग्गी झोपड़ी क्लस्टर था. एक माह पहले सुबह करीब 11 बजे उस झुग्गी में आग लग जाती है. उस आग में दो मासूम बच्चे जिंदा जल कर मर गए. जनता को उम्मीद थी कि दिल्ली सरकार से कोई मंत्री, मुख्यमंत्री आएगा और उन्हें आश्वासन देगा, लेकिन कोई नहीं आया. शाम को हम लोग उस झुग्गी में पहुंचे तो झुग्गीवालों ने बताया कि उनके पास बीजेपी का स्थानीय विधायक, मंत्री कोई नहीं आया. 

सौरभ भारद्वाज ने सीएम रेखा गुप्ता पर साधा निशाना

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जिस समय झुग्गी में आग लगी थी, उसी वक्त बवाना में ही थोड़ी दूरी पर दिल्ली की मुख्यमंत्री, स्थानीय विधायक और मंत्री प्रधानमंत्री के मन की बात सुन रहे थे. लेकिन कोई झुग्गीवालों का हाल पूछने नहीं गया. मां-बाप रो-रोकर बता रहे थे कि पिता कूड़ा बिनने चला गया और मां कोठी में काम करने चली गई. चार साल का बच्चा घर में अकेला था. आग लगने पर वह बच्चा कूलर में छिप गया और जैसे बैठा था, वैसे ही जलकर मर गया.

'मद्रासी कैंप को उजाड़ दिया गया'

सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने दो दिन बाद वहां बुलडोजर बुलवाया और सारी झुग्गियों को साफ करके वहां रह रहे सभी झुग्गीवालों को भगा दिया. इसलिए यह शक होता है कि पता नहीं झुग्गी में आग किसने लगवाई थी, किसने षड़यंत्र किया था. इसी तरह मद्रासी कैंप को उजाड़ दिया गया. 40-50 साल पहले तमिलनाडु से लोग आकर बसे थे. बहुत सारे लोगों की पैदाइश मद्रासी कैंप की है. उनके दादा-दादी पहले आए थे. सरकार ने मद्रासी कैंप की लगभग 800 झुग्गियों को उजाड़ दिया.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी ने ‘जहां झुग्गी-वहां मकान’ के हर जगह कार्ड बांट दिए. मद्रासी कैंप में रहने वाले सभी लोगों के पास कार्ड है. कार्ड पर उनका नाम और झुग्गी नंबर लिखा हुआ है. कार्ड पर लिखा है कि मोदी जी की गारंटी, जहां झुग्गी-वहां मकान. इसलिए अब वक्त हम सब को एक होने का है. हम सबको एक होना है और आवाज उठानी है.

दिल्ली की झुग्गियों में रहने वाले लोगों की संख्या लाखों में हैं. अगर ये लाखों लोग अपनी पर आ जाएंगे और मिल कर आवाज उठाएंगे तो सरकार को झुकना पड़ेगा. आम आदमी पार्टी दिल्ली के अंदर बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी. सभी झुग्गीवालों को एक करेंगे और 29 जून रविवार को सुबह 10 बजे सभी लोग एक होकर जंतर मंतर पर जाकर अपनी आवाज उठाएंगे. 

इसे भी पढ़ें: शिवाजी ब्रिज के पास हादसा, पैसेंजर ट्रेन की बोगी पटरी से उतरी, निजामुद्दीन से गाजियाबाद जा रही थी ट्रेन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘ये एकतरफा फैसला, हम अपने निर्यातकों के हितों...’, मेक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत का पहला रिएक्शन
‘ये एकतरफा फैसला, हम अपने निर्यातकों के हितों...’, मेक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत का पहला रिएक्शन
UP विधानसभा चुनाव को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, बोले- 'सभी 403 सीटों पर...'
UP विधानसभा चुनाव को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, बोले- 'सभी 403 सीटों पर...'
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा

वीडियोज

Mob Lynching Case: 5 दिसंबर को नवादा में क्या हुआ? | Bihar Mob Lynching | Latest News
Mob Lynching Case: 'बटेंगे तो कटेंगे' का असर? सबसे सटीक विश्लेषण देखिए... | Sandeep Chaudhary
Bollywood News:बॉलीवुड गलियारों की बड़ी खबरें? | KFH
Kanpur News: कानपूर में दिखा नकाबपोश बदमाशों का तांडव , 3 सेकेंड में घर पर फेंके 3 बम
BJP State President: क्या बदलेगा नए BJP अध्यक्ष के आने से? | UP News | BJP | Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘ये एकतरफा फैसला, हम अपने निर्यातकों के हितों...’, मेक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत का पहला रिएक्शन
‘ये एकतरफा फैसला, हम अपने निर्यातकों के हितों...’, मेक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत का पहला रिएक्शन
UP विधानसभा चुनाव को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, बोले- 'सभी 403 सीटों पर...'
UP विधानसभा चुनाव को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, बोले- 'सभी 403 सीटों पर...'
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा
Year Ender 2025: इन 6 फिल्मों की रिलीज से पहले बना था खूब बज, आते ही फुस्स हो गईं सभी
इन 6 फिल्मों की रिलीज से पहले बना था खूब बज, आते ही फुस्स हो गईं सभी
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?
Video: सालों बाद विदेश से लौटे बेटे ने एयरपोर्ट पर मां को दिया सरप्राइज, रुला देगा मां का रिएक्शन- वीडियो वायरल
सालों बाद विदेश से लौटे बेटे ने एयरपोर्ट पर मां को दिया सरप्राइज, रुला देगा मां का रिएक्शन- वीडियो वायरल
Embed widget