एक्सप्लोरर

Faridabad: 3 घंटे लिफ्ट में फंसा रहा 8 साल का मासूम, नहीं मिली मदद तो हनुमान चालीसा याद कर करने लगा होमवर्क, पढ़ें पूरी खबर

Child Stuck In Lift: फरीदाबाद के ओमेक्स सोसाइटी में एक 8 साल का बच्चा लिफ्ट में 3 घंटे के आसपास तक बंद रहा. हालांकि इस दौरान वह घबराया नहीं बल्कि उसने उस दौरान अपने स्कूल और ट्यूशन का काम पूरा किया.

Faridabad News: कल्पना कीजिए कि आप किसी लिस्ट में सफर कर रहे हैं और अचानक से लिफ्ट बंद हो जाए तो ऐसे मैं आपका क्या हाल होगा? ऐसा ही वाकया फरीदाबाद से सामने आया जहां की ओमेक्स सोसाइटी में एक 8 साल का बच्चा लिफ्ट में 3 घंटे के आसपास तक बंद रहा. हालांकि इस दौरान चौकाने वाली बात ये थी कि लिफ्ट में फंसा वह बच्चा घबराया नहीं बल्कि उसने उस दौरान अपने स्कूल और ट्यूशन का काम पूरा किया. 

3 घंटे लिफ्ट में फंसा रहा बच्चा
दरअसल, फरीदाबाद के सेक्टर-86 स्थित ओमेक्स हाइट इमारत में आठ साल का बच्चा करीब 3 घंटे तक लिफ्ट में फंसा रहा. बच्चा 19 अगस्त की शाम को पांचवीं मंजिल से पहली मंजिल पर ट्यूशन पढ़ने के लिए लिफ्ट से जा रहा था. दूसरी मंजिल पर आकर लिफ्ट बंद हो गई. बच्चे गर्वित ने कई बार इमरजेंसी बटन दबाया और चिल्ला कर मदद भी मांगी. बच्चे के मुताबिक जब कोई मदद नहीं मिली तो उसने हनुमान चालीसा याद करी और उसे एक आईडिया आया. वह 8 साल का बच्चा लिफ्ट के अंदर ही बैठकर अपना होमवर्क करने लगा. बच्चे की मां के मुताबिक उस दिन उनकी तबीयत खराब थी जिसकी वजह से उसने बेटे को पड़ोस में ही ट्यूशन जाने के लिए कहा लेकिन उसने बेटे से मना किया था कि लिफ्ट पर लिफ्ट से ना जाए लेकिन बच्चा लिफ्ट से चला गया. कई घंटे बाद जब बच्चा घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने तलाश शुरू की. बाद में अचानक उन्होंने लिफ्ट में उसकी तलाश शुरू की तो पता चला की लिफ्ट तो शाम 5:00 बजे से ही बंद है. इसके बाद उन्होंने लिफ्ट को खटखटाकर आवाज लगानी शुरू की तो अंदर से बच्चे की आवाज आई. तब जाकर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

बच्चे की मां ने लगाई प्रशासन से गुहार
अब बच्चे की मां बच्चे के लिए इंसाफ की मांग कर रही है उनके मुताबिक अभी तो उनका बच्चा बच गया लेकिन किसी दूसरे बच्चे के साथ ऐसा ना हो जाए, इसके लिए वह चाहती हैं कि इसके जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही की जाए.  उनके मुताबिक वह शिकायत लेकर पुलिस थाने में भी पहुंची लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत लेने से मना कर दिया. 

सोसायटी के मेंटेनेंस ऑफिसर पर लापरवाही के आरोप
वहीं ओमेक्स हाइट के मेंटेनेंस के स्टेट ऑफिसर सुधीर शर्मा लापरवाही के आरोपों को नकार रहे हैं. उनके मुताबिक  वो समय-समय पर सोसाइटी की सभी लिफ्टों को चेक करवाते रहते हैं और इस लिफ्ट को भी उन्होंने पिछले महीने ही चेक करवाया था. लेकिन सोसाइटी में से किसी को भी पता ही नहीं चला कि इस लिफ्ट के अंदर कोई बच्चा पिछले 3 घंटों से फंसा हुआ है जैसे ही उन्हें इस बात की भनक लगी कि बच्चा लिफ्ट के अंदर फंसा हुआ है कुछ ही मिनटों में उन्होंने बच्चे को रेस्क्यू कर बाहर निकाल दिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी

वीडियोज

Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष...', अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
'उत्तर देने को तैयार हूं', संसद में हंगामे के बीच अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget