एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली में पिछले साल की तुलना में इस साल 20% अधिक गिरफ्तारी

दिल्ली में इस साल पिछले साल की तुलना में 20% अधिक गिरफ्तारियां की गईं, स्नैचिंग, डकैती और चोरी जैसे सड़क अपराधों के लिए गिरफ्तारी में बढ़ोतरी देखने को मिली है. आइये जानते हैं-

Delhi News: जैसा कि साल खत्म होने जा रहा है और इस साल हर चीज की तरह अपराधों में भी बहुत इजाफा देखने को मिला है. दिल्ली में पिछले साल की तुलना में इस साल 20% अधिक गिरफ्तारियां की गईं. साल 2021 में 15 दिसंबर तक आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत 1,21,149 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. पिछले साल इसी वक्त 1,00,447 लोगों को पकड़ा गया था. स्नैचिंग, डकैती और चोरी जैसे सड़क अपराधों के लिए गिरफ्तारी में बढ़ोतरी देखने को मिली है. ऐसा टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा एक्सेस की गई दिल्ली पुलिस की वार्षिक रिपोर्ट के आंकडे दर्शाते हैं.

लुटेरों की गिरफ्तारी में 16 फीसदी इजाफा

अगर हम पिछले तीन साल के आंकड़ों की तुलना करें तो 2021 में सबसे ज्यादा डकैतों को गिरफ्तार किया गया. इस साल लुटेरों की गिरफ्तारी में भी 16 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. 15 दिसंबर, 2021 तक जहां 1,977 स्नैचर्स गिरफ्तार किए गए, वहीं पिछले साल इस समय करीब 1,613 को गिरफ्तार किया गया था. ऑटो लिफ्टर की बात करें तो इस साल करीब 5,717 ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार किए गए, जबकि पिछले साल 4,888 गिरफ्तार किए गए थे. सूत्रों के अनुसार इस साल 800 से अधिक लोगों को हत्या के आरोप में, लगभग 1,200 को हत्या के प्रयास के लिए, 3,000 से अधिक छेड़छाड़ के लिए और 1,100 से अधिक लोगों को पोक्सो अधिनियम के मामलों में गिरफ्तार किया गया. रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि 2019 की तुलना में गिरफ्तारी में 35% से अधिक की वृद्धि हुई है. 2018 में 79,550 लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

कमीश्नर राकेश अस्थाना ने अपनी फोर्स को और अधिक सख्ती बरतने के लिए कहा

स्थिति को देखते हुए, दिल्ली पुलिस कमीश्नर राकेश अस्थाना ने अपनी फोर्स को अपराधियों, बदमाशों, बुरे चरित्रों और बाहरी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा. अपराध में इस्तेमाल वाहनों का पता लगाने के लिए अधिकारियों से कहा गया है कि वे सीसीटीवी कैमरों की मदद लें. एक दूसरे निर्देश के मुताबिक अनसुलझी डकैती और स्नैचिंग के मामलों को जल्द से जल्द हल सुलझाया जाए. आदेश में कहा गया है कि "जिला डीसीपी को रेलवे और मेट्रो के डीसीपी के साथ कॉरपोरेट करना चाहिए और स्टेशनों के बाहर स्नैचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करनी चाहिए." इसमें कहा गया है कि जेजे समूहों और अन्य क्षेत्रों में जहां बड़ी संख्या में अपराधी रहते हैं, वहां नियमित तौर पर तलाशी अभियान चलाया जाना चाहिए.

यह भी पढें:-

Congress Foundation Day: कांग्रेस स्थापना दिवस पर पार्टी का झंडा फहरा रहीं थीं सोनिया गांधी, रस्सी खींचते ही हाथों में गिरा-Video

Graded Response Action Plan: दिल्ली में जिम, स्पा और सिनेमाघर रहेंगे बंद, मेट्रो, रेस्टोरेंट को 50 फीसदी क्षमता के साथ इजाजत

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget