एक्सप्लोरर

Covid-19: देश में कोविड से मरने वालों की संख्या 5 लाख से ज्यादा हुई, जानिए- दिल्ली, यूपी, बिहार और महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में अब तक कितनी मौतें हुईं हैं

देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामलों में तो गिरावट आई है लेकिन इस दौरान मौतों का आंकड़ा चौंकाने वाला है. चलिए जानते हैं राज्यवार कोरोना संक्रमण से मौत की स्थिति क्या है.

Covid-19: देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) की रफ्तार पर अब ब्रेक लग रहा है लेकिन कई राज्यों अब भी काफी संख्या में नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं. इस दौरान गौर करने वाली बात ये है कि कई राज्यों में कोरोना की स्पीड तो कम हो गई है लेकिन मौतों (Death) का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रह है. बता दें कि देश में कोविड से मरने वालों की संख्या 5 लाख से ज्यादा हो गई है. चलिए यहां जानतें कि दिल्ली, यूपी और बिहार सहित देश के अन्य राज्यों में कितनी मौतें हुई हैं.

दिल्ली में कोरोना से अब तक हो चुकी हैं 25 हजार से ज्यादा मौतें

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,668 नए मामले सामने आए हैं, वहीं इस दौरान कोरोना से 13 लोगों की मौत भी हो गई है. इसी के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 25 हजार 932 हो गया है. वहीं दिल्ली में  पिछले 24 घंटों में कोरोना से 3,895 लोग ठीक हुए हैं.

महाराष्ट्र में कोरोना से अब तक 1 लाख से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं

 महाराष्ट्र राज्य में कोरोना ने सबसे ज्यादा कहर ढाया है. बीते 24 घंटे में यहां कोरोना के 15 हजार 252 नए मामले सामने आए. जिसके बाद यहां  संक्रमित हुए लोगों की संख्या 77 लाख 68 हजार 880 हो गई है. वहीं बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में 75 मरीजों की मौत भी हुई है. जिसके बाद मौत का राज्य में कोविड से मरने वालों का आंकड़ा 1 लाख 42 हजार 859 हो गया है.

बिहार में कोविड से 12 हजार से ज्यादा लोग गंवा चुके हैं जान

बिहार में पिछले 24 घंटे में 655 नए केस पॉजिटिव केस मिले हैं. इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या 3,390 हो गई है. वहीं स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे में पटना मे दो और सारण व वैशाली जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई है. बिहार में अब तक 12 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी है

राजस्थान में कोरोना से 9 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है

राजस्थान में गुरुवार को कोरोना के 8073 नए मामले सामने आए. वहीं संक्रमण से प्रदेश में 22 लोगों की मौत हुई है. प्रदेश में अब तक 9 हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमति होकर जान गंवा चुके हैं.

 मध्य प्रदेश में अब तक 10 हजार से ज्यादा लोगों की हो चुकी है कोरोना से मौत

 मध्य प्रदेश में गुरुवार को कोरोन के 7 हजार 430 नए मामले सामने आए. जिसके बाद यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 88 हजार 533 हो गई है. वहीं पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 9 लोगों की मौत हुई है. जिसके बाद यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 10 हजार 639 हो गई है.

उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना से 23 हजार से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा है

यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5 हजार 316 नए मामले सामने आए हैं. इसी अवधि के दौरान यहां के अलग-अलग जिलों में 23 मौतें भी हुई हैं. यूपी में अब तक 23 हजार 277 लोग कोरोना संक्रमित होने के बाद जान गंवा चुके हैं.

ये भी पढ़ें

पिछले तीन महीने से वेतन न देने का विरोध कर रहे दिल्ली के डॉक्टर्स, अब मिली टर्मिनेशन की चेतावनी

Delhi Digital School: डिजिटल हुआ दिल्ली में द्वारका का ये प्राथमिक स्कूल, टैबलेट और स्क्रीन से होगी पढ़ाई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...

वीडियोज

Bangladesh: Bangladesh चुनाव पर abp न्यूज़ की 'विशाल' व्करेज | Violence
Sansani: दिल्ली में कदम-कदम पर 'मौत के दरवाजे'! | Crime | Delhi News
Hindu Sangathan On Valentine's Day: वैलेंटाइन डे के खिलाफ हिंदू संगठनों का लट्ठ पूजन | ABP News | MP
Janhit with Chitra Tripathi: राहुल..मौका चूके या चौका ? | Rahul Gandhi | OM Birla | Parliament
America: Trump का 'टॉयलेट पेपर' पाकिस्तान ! | Pakistan News | International

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
Border 2 Vs Mardaani 3 BO: बॉर्डर 2 या मर्दानी 3, बॉक्स ऑफिस की रेस में बुधवार को कौन निकला आगे? सनी और रानी की फिल्म का ऐसा रहा हाल
बॉर्डर 2 या मर्दानी 3, बॉक्स ऑफिस की रेस में बुधवार को कौन निकला आगे? सनी और रानी की फिल्म का ऐसा रहा हाल
तारिक रहमान बनेंगे बांग्लादेश के अगले PM? बीएनपी का भारत को लेकर क्या स्टैंड? शेख हसीना के समर्थक किसे करेंगे वोट
तारिक रहमान बनेंगे बांग्लादेश के अगले PM? बीएनपी का भारत को लेकर क्या स्टैंड? शेख हसीना के समर्थक किसे करेंगे वोट
मुस्लिमों में जैसे कयामत की रात का जिक्र, क्या हिंदुओं में भी कुछ है ऐसा?
मुस्लिमों में जैसे कयामत की रात का जिक्र, क्या हिंदुओं में भी कुछ है ऐसा?
Video: “प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख
“प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख" बंदूक की तरह चली तेज बौछार, वीडियो वायरल
Embed widget