एक्सप्लोरर

Congress Candidate List: कैंडिडेट लिस्ट जारी करने के लिए कांग्रेस ने क्यों किया 'शुभ मुहूर्त' का इंतजार? BJP पर भारी पड़ सकती है ये रणनीति

Congress Candidates List 2023: माना जा रहा है कि कांग्रेस ने नवरात्रि का इंतजार इसलिए किया ताकि हिन्दुत्व कार्ड खेल सके. इस बहाने पार्टी यह बताना चाहती है कि वो धार्मिक मान्यताओं का सम्मान करते हैं.

Congress Candidates List 2023: विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही जहां बीजेपी ने चार उम्मीदवार सूचियां जारी कर दीं वहीं कांग्रेस ने जल्दबाजी न दिखाते हुए 15 अक्टूबर को पहली लिस्ट सार्वजनिक की. पितृ पक्ष पूरे होने के बाद नवरात्रि के पावन पर्व के पहले दिन कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान किया. मध्य प्रदेश में मतदान 17 नवंबर को है यानी अब चुनाव में केवल एक महीने का समय बचा है. इसके बावजूद कांग्रेस पार्टी ने कैंडिडेट लिस्ट जारी करने के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार किया. ऐसे में राजनीतिक जानकारों को मानना है कि शुभ दिन की प्रतीक्षा करना भी कांग्रेस की कोई रणनीति हो सकती है. 

माना जा रहा है कि कांग्रेस ने नवरात्रि का इंतजार इसलिए किया ताकि हिन्दुत्व कार्ड खेल सके. इस बहाने पार्टी यह बताना चाहती है कि उनका विश्वास शास्त्रों और नक्षत्रों में है और धार्मिक मान्यताओं का सम्मान करते हैं. इसी के साथ यह भी कहा जा सकता है कि नवरात्रि के बीच कांग्रेस महिला वोटर्स को भी साधना चाहती है. कांग्रेस की यह रणनीति बीजेपी पर भारी भी पड़ सकती है. 

पितृ पक्ष में बीजेपी की सूची आने पर कांग्रेस ने किया था हमला
मध्य प्रदेश में बीजेपी अब तक चार लिस्ट जारी कर चुकी है. इसी बीच चौथी लिस्ट तो पितृ पक्ष के दौरान ही आई, जिसमें सीएम शिवराज का भी नाम था. उस दौरान कांग्रेस ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि श्राद्ध पक्ष में शिवराज सिंह चौहान के नाम का एलान करना बीजेपी की हार का संकेत है. बता दें, बीजेपी अब तक चार लिस्ट के जरिए 136 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर चुकी है. 

छत्तीसढ़ कांग्रेस लिस्ट जारी करने में हुई देरी?
छत्तीसगढ़ उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने के लिए भी कांग्रेस ने नवरात्रि का पहला दिन चुना जबकि फाइनल सूची पर काफी पहले ही मुहर लग चुकी थी. छत्तीसगढ़ में मतदान 7 नवंबर को ही है. नाम वापसी के लिए 20 अक्टूबर आखिरी तारीख है. ऐसे में कांग्रेस के उम्मीदवारों के पास सोचने-समझने के लिए केवल पांच दिन का समय ही शेष है. 

राजस्थान में अभी भी नहीं जारी हुआ टिकट
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से इतर, राजस्थान में अभी तक प्रत्याशियों का एलान नहीं हुआ है. सूत्रों का दावा है कि दिल्ली स्थित अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दफ्तर में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद राजस्थान के टिकट पर अंतिम फैसला होगा. सूत्रों का दावा है कि राजस्थान में कांग्रेस अभी भी गुटबाजी दूर नहीं कर पाई है. कहा जा रहा है कि जयपुर में कांग्रेस के फैसले पर सचिन पायलट ने कथित तौर पर वीटो लगा दिया है जिसके बाद अब हाईकमान के फैसले पर सबकी निगाहें टिकी हैं.

यह भी पढ़ें: Congress Candidate List: MP की लिस्ट में दिखी राहुल गांधी के वादों की झलक, OBC और SC पर फोकस, जानें- किसे मिले कितने टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
JPSC आंदोलन: CJP के आशुतोष रांका बोले, 'जब दीपके वहां जाएगा तभी...'
JPSC आंदोलन: CJP के आशुतोष रांका बोले, 'जब दीपके वहां जाएगा तभी...'
रांची: विधानसभा के पास धारा 163 लागू, छात्रों के मार्च से पहले प्रशासन अलर्ट
रांची: विधानसभा के पास धारा 163 लागू, छात्रों के मार्च से पहले प्रशासन अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget