एक्सप्लोरर

सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का होगा आयोजन, आयोजक का दावा- शामिल होंगे 200 देशों के 51 लाख लोग

संत स्वामी आनंद गिरि ने कहा कि आयोजन में दो सौ देशों के हनुमान भक्तों को शामिल किया जाएगा. सबसे ज़्यादा फोकस भारत की ग्रामीण आबादी पर होगा.

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज के संत की अगुवाई में पिछले दिनों दुनिया के साठ देशों के एक लाख लोगों ने सामूहिक तौर पर हनुमान चालीसा का ऑनलाइन पाठ कर वर्ल्ड रिकार्ड कायम किया था. अब  आयोजन की अगुवाई करने वाले प्रयागराज के संत स्वामी आनंद गिरि सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ को और बड़े पैमाने पर आयोजित करने की तैयारी में हैं.

स्वामी आनंद गिरि का दावा है कि पिछले आयोजन में साठ देशों के लोग शामिल हुए थे, लेकिन अगले आयोजन में दो सौ देशों के हनुमान भक्तों को शामिल किया जाएगा. सबसे ज़्यादा फोकस भारत की ग्रामीण आबादी पर होगा.

नवंबर महीने में हनुमान जयंती पर प्रस्तावित अगले आयोजन में इक्यावन लाख लोगों से ऑनलाइन पाठ कराने की कोशिश की जाएगी.

स्वामी आनंद गिरि के मुताबिक़ अगले आयोजन को लेकर अभी से योजना तैयार करने का काम शुरू हो गया है. अगले आयोजन में भी कोरोना के खात्मे की प्रार्थना की जाएगी. कोरोना के अलावा दुनिया में अमन चैन कायम रहने और कहीं भी युद्ध की स्थिति न होने की भी प्रार्थना विशेष तौर पर की जाएगी.

गौरतलब है कि पंद्रह अगस्त को अमेरिका के  कैलफोर्निया की संस्था सिलिकॉन आंध्रा और संगम नगरी प्रयागराज के संत व गंगा सेना के संयोजक स्वामी आनंद गिरि ने सामूहिक तौर पर किया था. एक लाख लोगों की ऑनलाइन मौजूदगी के चलते इस अनूठे आयोजन को गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी जगह मिली थी. गिनीज बुक ने इस वर्ल्ड रिकार्ड का सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया था.

यह भी पढें:

जम्मू-कश्मीर से 10 हजार सुरक्षाबलों की जल्द होगी वापसी, केंद्र सरकार का आदेश

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
जयपुर में पहली बारिश ने खोली विकास की पोल, टोंक रोड पर धंसी सड़क; लोगों में नाराजगी
जयपुर में पहली बारिश ने खोली विकास की पोल, टोंक रोड पर धंसी सड़क; लोगों में नाराजगी
'नकली रामभक्त....दूध का दूध पानी का पानी करके रखेंगे', चढ़ावा चोरी विवाद पर बोले गिरिराज सिंह
'नकली रामभक्त....दूध का दूध पानी का पानी करके रखेंगे', चढ़ावा चोरी विवाद पर बोले गिरिराज सिंह
मुंबई में भारी बारिश के बावजूद लोकल ट्रेनें सामान्य, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह
मुंबई में भारी बारिश के बावजूद लोकल ट्रेनें सामान्य, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget