एक्सप्लोरर

चिराग पासवान ने किया कंगना का सपोर्ट, कहा- 'मुंबई और बिहार के लोग दें उनका साथ'

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में चिराग पासवान शुरू से ही आवाज उठा रहे हैं. उन्होंने इससे पहले सीबीआई जांच की भी मांग की थी.

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान कंगना रनौत के समर्थन में आए गए हैं. उन्होंने मुंबई, बिहार और नार्थ इंडिया के लोगों से ये अपील की है कि वो कंगना के साथ खड़े रहें.

चिराग ने ट्वीट कर कहा कि,सभी देश भक्त कंगना टीम के साथ है. बिहारी लड़के की लड़ाई लड़ने के साथ बॉलीवुड की सच्चाई बताने पर कई लोग इनके ख़िलाफ़ हो गए हैं.मुंबई में रह रहे बिहारी व उत्तर भारतीय समेत सभी से अपील करता हूँ कि कंगना देश की बेटी है और आज मुंबई पहुँची है आप सभी इस समय इनका साथ दें.

एक और ट्वीट में चिराग ने कहा कि, महाराष्ट्र भी भारतीय संविधान के अंतर्गत आने वाला प्रदेश है. आज कंगना के साथ जो हुआ है वह कल पूरे देश के विभिन्न प्रान्तों से आये लोगों के साथ हो सकता है. मुम्बई को सबने मिलकर बनाया है वह किसी अकेले की विरासत नहीं.

बता दें कि बिहार चुनाव करीब है ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में हर पार्टी अपना समर्थन दिखा रही है. तो वहीं बिहार के कई नेता अब इस मामले में सक्रीय हो गए हैं. इस बीच अब कंगना के मामले में भी पार्टियां लगातार महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोल रही है.

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में चिराग पासवान शुरू से ही आवाज उठा रहे हैं. उन्होंने इससे पहले सीबीआई जांच की भी मांग की थी. सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले में सीबीआई जांच के आदेश के लिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के प्रति आभार व्यक्त करते हुए लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा था कि शीर्ष अदालत ने देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं का सम्मान किया है.

उन्होंने कहा कि, मुझे उम्मीद है कि स्वर्गीय अभिनेता परिवार को इस फैसले से कुछ शांति मिली. जिन लोगों ने इस केस को दबाने की कोशिश की उनकी सच्चाई सामने आएगी. वहीं उन्होंने ये भी कहा कि जिन लोगों ने रिया का समर्थन किया था, ऐसे में उनकी गिरफ्तारी से उन सब का मुंह बंद हो गया होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
महोबा में खौफनाक कांड, किराया को लेकर तीन नाबालिगों ने ई-रिक्शा चालक को मार डाला
महोबा में खौफनाक कांड, किराया को लेकर तीन नाबालिगों ने ई-रिक्शा चालक को मार डाला
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली के कई इलाकों में आज भी बरसेंगे बादल, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत; IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली के कई इलाकों में आज भी बरसेंगे बादल, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत; IMD का बड़ा अपडेट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget