एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: व्हील्ड आर्मर्ड एम्फीबियस प्लेटफॉर्म व्हीकल नक्सलियों के लिए बनेगा काल, पुलवामा के बाद बस्तर में हो रहा है इस्तेमाल

Bastar News: बस्तर संभाग के खासकर सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में व्हील्ड आर्मर्ड एम्फीबियस प्लेटफॉर्म व्हीकल की तैनाती की गई है. यह व्हीकल दुर्गम इलाकों में आसानी से पहुंच सकता है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलवाद की समस्या से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकार आक्रमक होती नजर आ रही है. कुछ महीने पहले ही गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के बाद नक्सल प्रभावित इलाकों में न सिर्फ अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. बल्कि जवानों के लिए अत्याधुनिक हथियारों के साथ संसाधन भी बढ़ाए गए हैं. साथ ही कोर एरिया में बने पुलिस कैंप में अब ऐसे व्हीकल का इस्तेमाल किया जा रहा है जो आने वाले सालों में नक्सलियों के लिए काफी घातक साबित होने वाले है. 

15 जवानों की इस व्हीकल से बची थी जान 
हालांकि यह व्हीकल कुछ महीने पहले ही बस्तर में तैनात किए गए है. लेकिन बीते 30 जनवरी को टेकलगुड़ेम में हुए नक्सली हमले के दौरान यह व्हीकल नक्सलियों के लिए काफी घातक साबित हुए और करीब 15 जवानों की इस व्हीकल से जान भी बची. दरअसल पुलवामा के बाद बस्तर में व्हील्ड आर्मर्ड एम्फीबियस प्लेटफॉर्म व्हीकल की तैनाती की गई है. बस्तर संभाग के खासकर सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में इस व्हीकल का इस्तेमाल जवान कर रहे हैं. इस व्हीकल को बेहद एडवांस टेक्नोलॉजी और फीचर्स के साथ डिजाइन किया गया है. बस्तर के दुर्गम भौगोलिक हालातो में इसका इस्तेमाल करना फोर्स के लिए काफी मददगार साबित होगा. बताया जा रहा है कि यह व्हीकल पूरी तरह से माइन प्रोटेक्टेड है.विस्फोटो से इसे नुकसान नहीं पहुंचता है, साथ ही बारूदी सुरंग का भी इसपर कोई असर नहीं होता, यह व्हीकल पूरी तरह से बुलेट प्रूफ और ब्लास्ट प्रूफ है.

व्हीकल के अंदर रिमोट कंट्रोल से ऑपरेट होते है हथियार
दरअसल, बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाकों में माओवादियों का सबसे घातक हथियार आईईडी होता है. आईईडी की मदद से नक्सली बारूदी सुरंग बनाकर और जमीन में आईईडी प्लांट कर ब्लास्ट करते है.  पिछले 4 दशकों से नक्सलियों के इस IED ब्लास्ट से सैकड़ो जवानों की जान गई है.  जवानो के अंदरूनी इलाक़ो में गश्त पर निकलने के दौरान उनके वाहनों में ब्लास्ट करना, साथ ही रोड ओपनिंग पार्टी के दौरान प्रेशर IED लगाकर ब्लास्ट करना, इस तरह की विस्फोटो में कई जवानों की जान चली गई है.हालांकि नक्सलियों के IED को खोज निकालने में BDS ( बम निरोधक दस्ता) की टीम भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. लेकिन अब नक्सलियों के मांद में घुसने के लिए पुलवामा के बाद बस्तर में व्हिलड आर्म्ड एम्फिबियस व्हीकल की तैनाती की गई है. यह व्हीकल कई टन वजनी है, और बस्तर के दुर्गम इलाक़ो में आसानी से और स्पीड से पहुंच सकते है.,खास बात यह है कि इस व्हीकल के अंदर ही 6 LMG ( लाईट मशीन गन) और ग्रनेड लॉन्चर मशीन लगे हुए हैं. जो रिमोट कंट्रोल वेपन्स स्टेशन है और रिमोट की एक बटन दबाते ही पूरे 6 तरफ से फायर कर सकती है.

व्हीकल एडवांस टेक्नोलॉजी और फीचर्स से डिजाइन 
 हालांकि इसे मैन्युअल भी छह जवानों की मदद से चलाया जा सकता है. इस व्हीकल की खास बात यह भी है कि इसे एडवांस टेक्नोलॉजी और फीचर्स के साथ डिजाइन किया गया है. दलदली क्षेत्र और तालाबों में भी तेजी के साथ यह व्हीकल काम कर सकता है. बीती 30 जनवरी को टैकलगुड़ेम में हुए नक्सली हमले में नक्सलियों के एंबुश को तोड़ने में इस व्हीकल ने बड़ी भूमिका निभाई है. जवानों के मुताबिक जब तीनों और से नक्सलियों ने जवानों को घेर रखा था. ऐसे समय में इस व्हीकल से नक्सलियों पर फायरिंग कर न सिर्फ उन्हें खदेड़ा बल्कि इससे नक्सलियो के एम्बुश में बुरी तरह फंसे 15 जवानों की जान भी बची.

नक्सलियों के घातक साबित होगी यह व्हीकल
खास बात यह है कि यह व्हील्ड आर्मर्ड एम्फीबियस प्लेटफॉर्म व्हीकल पूरी तरह माइन प्रोटेक्टेड है. विस्फोट से इसे नुकसान नहीं पहुंचता, साथ ही बारूदी सुरंग का भी इस पर कोई असर नहीं होता. व्हीकल पूरी तरह से बुलेट प्रूफ और ब्लास्टप्रूफ है. जमीन के साथ यह व्हीकल पानी में भी तैरने में सक्षम है, इस व्हीकल में ड्राइवर समेत 11 जवान हथियारों के साथ सवार हो सकते है. उच्च सुरक्षा फीचरों वाला यह वाहन अधिक ऊंचाई वाले  अभियानों के लिए बहुत उपयुक्त और कारगर है. यही वजह है इस व्हीकल को अब बस्तर में जवानों के साथ तैनात किया गया है. बताया जा रहा है कि इस साल बस्तर संभाग के कोर इलाकों में 40 नए पुलिस कैंप प्रस्तावित है. ऐसे में इन सभी जगहो में इसी व्हीकल का इस्तेमाल कर नक्सलियों के अभेद किलों को तोड़ा जाएगा. 

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Politics: IT रेड पर आदिवासी नेता अमरजीत भगत का हमला, बोले- 'BJP लोगों में डर पैदा करना चाहती है लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget