एक्सप्लोरर

Ukraine Russia War: मेडिकल की पढ़ाई करने विदेश क्यों जाते हैं छात्र? यूक्रेन से भिलाई लौटी छात्रा ने बताई ये वजह

Ukraine Russia Conflict: छात्रों की बड़ी संख्या सात समुद्र पार मेडिकल की पढ़ाई करने विदेश क्यों जाती है? इन सवालों का जवाब यूक्रेन से लौटीं छात्रा ने दिया है.

Ukraine Russia Crisis: रूस और युक्रेन के बीच जंग और तेज हो गई है. भारत सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीय मूल के लोगों को निकालने में जुटी हुई है. यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों में ज्यादातर मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र हैं. अब सवाल यह उठता है छात्रों की बड़ी संख्या सात समुद्र पार मेडिकल की पढ़ाई करने विदेश क्यों जाती है? क्या भारत में रहकर मेडिकल की पढ़ाई नहीं कर सकते? इन सवालों का जवाब यूक्रेन से भिलाई पहुंची मेडिकल की छात्रा नूपुर शर्मा ने दिया है.

विदेश में मेडिकल की पढ़ाई करने की क्या है मजबूरी?

नूपुर शर्मा के मुताबिक, कोई भी घर और देश छोड़कर विदेशों में पढ़ाई करना नहीं चाहता है. विदेशों में जाने की मजबूरी पर नूपुर ने बताया कि भारत में मेडिकल की पढ़ाई करना आसान नहीं है. उन्होंने दावा किया कि सरकारी मेडिकल सीट हासिल करने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है और प्राइवेट मेडिकल सीट पर दाखिला लेने में करोड़ों रुपए खर्च करने पड़ते हैं. इसलिए यूक्रेन समेत अन्य देशों में मेडिकल की पढ़ाई करना मजबूरी हो गया है.

नूपुर शर्मा वेस्ट यूक्रेन में टर्नोपल नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी की छात्रा हैं. चौथे साल के सेकंड सेमेस्टर में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही नूपुर 1 मार्च को यूक्रेन से भिलाई पहुंची हैं. नूपुर ने बताया कि उन्होंने साल 2018 में नीट का एग्जाम दिया था. नीट में स्कोर इतना अच्छा नहीं था कि दाखिला सरकारी मेडिकल संस्थान में होता. उन्होंने दावा किया कि प्राइवेट मेडिकल सीट पर दाखिला लेने के लिए एक करोड़ या अधिक की फीस मांगी जा रही थी. भारी भरकम फीस चुकता कर पाने में असमर्थ नूपुर ने आखिरकार यूक्रेन जाने का फैसला किया. यूक्रेन में हर साल 3 से 3.5 लाख रुपए की फीस लगती है. 6 साल के एमबीबीएस का कोर्स पूरा करने में ज्यादा से ज्यादा करीब 40 लाख रुपए का खर्च आएगा. इसी वजह से बड़ी संख्या में बच्चे यूक्रेन पढ़ने जा रहे हैं. नूपुर की मांग है कि भारत में भी फीस को यूक्रेन के बराबर या थोड़ा ज्यादा कर दिया जाए. कोई भी स्टूडेंड मेडिकल की पढ़ाई करने विदेश नहीं जाएगा.

Durg Accident: दुर्ग में दो जगहों पर भयंकर सड़क हादसा, मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत

यूक्रेन में नहीं होती मेडिकल की प्रवेश परीक्षा- छात्रा

भारत में मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए कई प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है. छात्र को नीट की परीक्षा क्लीयर करने के बाद मेडिकल की पढ़ाई के लिए दाखिला मिलता है. नीट परीक्षा क्लीयर करने के लिए छात्र को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. नुपुर ने बताया कि प्राइवेट सीट पर एडमिशन आसानी से हो जाता है लेकिन उसकी फीस इतनी अधिक है कि सामान्य व्यक्ति के लिए भर पाना नामुमकिन है.

नूपुर ने बताया कि यूक्रेन में मेडिकल की प्रवेश परीक्षा भी नहीं होती है. केवल इंटरव्यू के आधार पर ही स्टूडेंट का दाखिला एमबीबीएस कोर्स में हो जाता है. विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई कर भारत आने पर छात्र को एफएमजीई का एग्जाम देना पड़ता था. भारत में एफएमजीई एग्जाम को बंद कर अब नेशनल एग्जिट टेस्ट लिया जा रहा है. नेशनल एग्जिट टेस्ट भारत और विदेश दोनों जगह से पढ़ाई करने वाले बच्चों को देना पड़ता है. दोनों ही जगह के स्टूडेंट्स को एक जैसी प्रक्रिया से गुजरना होता है. ऐसे में बच्चे विदेश से पढ़ाई करना ज्यादा बेहतर समझते हैं.

Chhattisgarh: घर में काम करने वाली नाबालिग से खाद्य निरीक्षक करता था छेड़छाड़, ड्राइवर भी बनाता था दबाव, दोनों गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget