एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: घर में काम करने वाली नाबालिग से खाद्य निरीक्षक करता था छेड़छाड़, ड्राइवर भी बनाता था दबाव, दोनों गिरफ्तार

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की बलरामपुर-रामानुजगंज पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में खाद्य निरीक्षक निखिलेश टेंभूरने और उसके चालक को गिरफ्तार किया है. मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है.

Balrampur-Ramanujganj: छत्तीसगढ़ की बलरामपुर-रामानुजगंज पुलिस ने खाद्य निरीक्षक और उसके वाहन चालक को छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया है. दरअसल खाद्य निरीक्षक के घर पर काम करने वाली नाबालिग लड़की की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने खाद्य निरीक्षक और उसके वाहन चालक के विरुद्ध छेड़छाड़ समेत पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था.

अवैध संबंध बनाने की नीयत से करता था छेड़छाड़

पुलिस के मुताबिक नाबालिग इसी साल जनवरी माह से रामानुजगंज खाद्य निरीक्षक निखिलेश टेंभूरने के रामानुजगंज निवास पर काम करती थी. उसी दौरान खाद्य निरीक्षक टेंभूरने नाबालिग से अवैध संबंध बनाने की नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ करता था. यही नहीं किसी को बताने पर उसे जान से मारने और काम से निकाल देने की धमकियां दिया करता था. इसकी जानकारी खाद्य निरीक्षक के वाहन चालक को भी थी और वाहन चालक भी खाद्य निरीक्षक की ओर से नाबालिग पर दबाव बनाया करता था.

Chhattisgarh News: स्पोर्ट्स बाइक पर धूम मचाते नजर आए सीएम भूपेश बघेल, बाईक रेसिंग चैंपियनशिप के पहले दिखा अनोखा अंदाज

छेड़छाड़ समेत पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

आखिरकार नाबालिग ने खाद्य निरीक्षक और उसके वाहन चालक से तंग आकर अपनी आपबीती अपने परिजनों को बताई. जिसके बाद नाबालिग की मां ने रामानुजगंज थाने में लिखित शिकायत दी थी. इस पर पुलिस ने इस मामले में छेड़छाड़ समेत पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर खाद्य निरीक्षक और उसके वाहन चालक को रामानुजगंज से गिरफ्तार कर लिया है.

रामानुजगंज एसडीओपी ने दी ये जानकारी

इस संबंध में रामानुजगंज एसडीओपी नारद सूर्यवंशी ने बताया कि पीडिता की मां ने रामानुजगंज थाना में सूचना दी कि निखिलेश टेम्भूरने उसकी बेटी के साथ छेड़खानी करता है और काम में नहीं रखूंगा कहकर लगातार नाबालिग पर दबाव बनाता था. गलत तरीके से छेड़खानी कर जान से मारने की धमकी देता था और मजबूर करता था. इस सूचना पर निखिलेश टेम्भूरने खाद्य निरीक्षक रामानुजगंज के खिलाफ थाना में धारा 354, 506 भादवि और 7, 8, पॉक्सो अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया. विवेचना के बाद अपराध सबूत पाए जाने पर निखिलेश टेंभूरने को गिरफ्तार कर न्यायिक पर भेजा गया.

ये भी पढ़ें-

Chhattisgarh: जमीन पर कब्जा करने वालों को ढूंढ़ने निकले Bastar कलेक्टर, कब्जाधारियों के बीच जाकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget