एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में एक ही ट्रैक पर आईं दो ट्रेनें! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, रेलवे ने दी सफाई

Railway: बिलासपुर रेलवे जोन में एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनों के आने का वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने स्पष्टीकरण दिया है. रेलवे ने कहा है कि यह एक ऑटोमेटिक सिग्नलिंग ब्लॉग सेक्शन है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बिलासपुर रेलवे जोन (Bilaspur Railway Zone) में ट्रेन यात्रियों में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ही पटरी पर दो ट्रेनें आ गईं. यात्रियों ने इसका वीडियो भी बनाया है जो सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक ही पटरी पर मालगाड़ी और मेमो लोकल ट्रेन को आते दिखाया गया है. दोनों ट्रेनों की दूरी पटरियों के किनारे लगे दो खंभों के अंतराल पर है. इधर रेलवे प्रशासन कहा है कि जयरामनगर-बिलासपुर सेक्शन ऑटोमेटिक सिग्नलिंग ब्लॉक सेक्शन है. रेलवे (Railway) सामान्य नियम के अनुसार जहां भी ऑटोमेटिक सिग्नलिंग ब्लॉक सेक्शन (Automatic Signaling Block Section) है वहां एक ही लाइन पर एक से अधिक गाड़ियों का सुरक्षित परिचालन एक ही समय में सिग्नल के आधार पर किया जाता है.

वीडियो हुआ वायरल
दरअसल रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. इस वीडियो में दो ट्रेनें एक ही पटरी पर नजर आ रही हैं. एक तरफ मालगाड़ी खड़ी है तो दूसरी तरफ मेमू लोकल खड़ी है. वीडियो बनाने वाला शख्स वीडियो बनाते समय कह रहा है कि बिलासपुर-रायपुर से कोरबा लोकल मेमो ट्रेन चलकर आ रही थी और उसी ट्रैक पर एक मालगाड़ी महज दो खंभों की दूरी पर है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन ने स्पष्टीकरण दिया है.

वीडियो पर रेलवे ने दी सफाई
बिलासपुर रेलवे जोन के सीपीआरओ साकेत रंजन ने बताया कि जयरामनगर-बिलासपुर सेक्शन ऑटोमेटिक सिग्नलिंग ब्लॉक सेक्शन है. रेलवे सामान्य नियम के अनुसार जहां भी ऑटोमेटिक सिग्नलिंग ब्लॉक सेक्शन है वहां एक ही लाइन पर एक से अधिक गाड़ियों का सुरक्षित परिचालन एक ही समय में सिग्नल के आधार पर किया जाता है. इन गाड़ियों का परिचालन भी ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम के नियम के अनुसार किया गया. रेलवे के अलग-अलग खंडों के ऑटोमेटिक सिग्नलिंग ब्लॉक सेक्शन में गाड़ियों का परिचालन इसी नियम के अनुसार किया जाता है.

रेलवे ने क्या कहा?
रेलवे ने कहा कि ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम में आगे खड़ी हुई गाड़ी के लगभग 150 मीटर पीछे तक दूसरी गाड़ी आ सकती है जबकि मेमू होने पर गैप घटकर 75 मीटर तक हो सकता है. मेमू ट्रेन के पीछे LV बोर्ड लगा हुआ है जिसका अर्थ है कि मेमू ट्रैन आगे है और दूसरी ट्रेन फॉलो में आकर विधिवत निश्चित दूरी पर आकर खड़ी हुई हैं. इसमें कोई अनियमितता नहीं है. पहले में भी इसी प्रकार की एक घटना का मीडिया में प्रचार किया गया था जिसका SECR द्वारा खंडन किया गया था. रेलवे ने कहा कि यह एक अत्याधुनिक सिग्नल प्रणाली की तकनीक है. इसलिए इसे सनसनीखेज न बनाया जाए, ऐसा करने से यात्री परेशान हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Bastar News: कॉफी की खुशबू से महकेगी बस्तर की धरती, इन इलाकों में भी की जाएगी खेती, किसानों को ऐसे होगा लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Video: पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
Embed widget