एक्सप्लोरर

तेंदुए के बाद अब इस इलाके में बाघ की दस्तक, नदी किनारे युवक को बनाया अपना शिकार, दूसरे ने भागकर बचाई जान

Tiger Attack: शख्स के साथ गए दूसरे युवक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. वहीं वन विभाग ने कहा कि ग्रामीणों को शाम के बाद घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई थी, लेकिन वे युवक फिर भी नहीं माने.

Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले (Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur District) में तेंदुए के बाद बाघ (Tiger) का आतंक बढ़ गया है. शुक्रवार को कछौड़ गांव में बाघ ने नदी से मछली पकड़ने के लिए गए एक युवक की जान ले ली, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. पिछले कुछ दिनों से बाघ इस इलाके में विचरण कर रहा है. मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में बाघ द्वारा किसी इंसान का शिकार किए जाने की यह पहली घटना है. घटना मनेंद्रगढ़ वन मंडल के केल्हारी वन परिक्षेत्र की है.

मछली पकड़ने गए दो युवकों पर बाघ ने किया हमला
दरअसल, शुक्रवार शाम को दो युवक नदी से मछली पकड़ने गए थे, उसी वक्त बाघ ने एक युवक पर हमला कर दिया. वहीं दूसरे ग्रामीण ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. युवक ने गांव पहुंचकर लोगों को बाघ के हमले की जानकारी दी. रात का समय होने की वजह से गांव वाले घटनास्थल पर नहीं जा पाए, लेकिन शनिवार सुबह जब लोग नदी किनारे पहुंचे, तो बाघ वहीं पर मौजूद था. इसके बाद ग्रामीणों ने शोर मचाकर बाघ को भगाया. सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची. वन विभाग की टीम बाघ की तलाश में सर्चिंग अभियान भी चलाएगी.

इलाके में यह बाघ के हमले की पहली घटना
बता दें कि मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले में बाघ द्वारा किसी ग्रामीण को मारे जाने की यह पहली घटना है. इससे पहले जनकपुर वन परिक्षेत्र में तेंदुए ने 3 ग्रामीणों को मार डाला था. हालांकि तेंदुए को पिंजरे में फंसाकर वन विभाग ने कानन पेंडारी भेज दिया था, इसके बाद लग रहा था जैसे जंगली जानवरों का खौफ खत्म हो गया है, लेकिन अब यहां बाघ की दस्तक से हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार नदी के आसपास पहले भी बाघ को विचरण करते देखा गया था. वहीं जिस बाघ ने शख्स की जान ली है, उसके पंजों के निशान नदी के किनारे मिले हैं. 

इलाके में पेट्रोलिंग कर रही वन विभाग की टीम
वहीं एसडीओ केल्हारी केएस कंवर ने बताया कि शुक्रवार शाम को बाघ ने एक ग्रामीण को मार डाला है. मौके पर हमारी टीम पहुंची हुई है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है. उन्होंने कहा कि बाघ ने ग्रामीण के शव को आधा खा लिया है, कमर से नीचे का हिस्सा गायब है. उन्होंने कहा कि गांववालों को सतर्क रहने के लिए समझाया गया है. हमारी टीम पेट्रोलिंग कर रही है.

गांव वालों को दी गई थी शाम के बाद घर से बाहर न निकलने की हिदायत
बता दें कि वन विभाग के कर्मचारी लगातार इस क्षेत्र में सर्चिंग कर रहे थे, साथ ही ग्रामीणों को भी शाम के बाद घर से नहीं निकलने की हिदायत दी जा रही थी लेकिन युवक अपने साथी के साथ उस ओर चला गया. उसका साथी तो किसी तरह जान बचाने में कामयाब रहा, लेकिन इस युवक की मौत हो गई. गौरतलब है कि मनेंद्रगढ़ वनमंडल के केल्हारी वन परिक्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बाघ का मूवमेंट दिखाई दे रहा है. 

दरअसल, 10 दिन पहले बैकुंठपुर के तमोर पिंगला अभयारण्य की 10 सदस्यीय और स्थानीय वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश और उसके विचरण एरिया का पता लगाने गई थी. प्रशिक्षित सदस्य की टीम हाथी के आगे और पीछे चलकर तेंदुए का विचरण एरिया चिह्नित करने में जुटी हुई है. हालांकि तेंदुआ तो टीम को नजर नहीं आया, लेकिन बाघ जरूर दिखाई दिया था.

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh : बीजापुर में गरीबी के कारण 45 हजार में बिका नवजात, ढाई माह बाद खुला राज तो बिचौलिए समेत 5 हुए गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget