एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: ट्रक में भरकर महाराष्ट्र भेजे जा रहे थे मवेशी, पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

Chhattisgarh News: तीनों पशु तस्कर महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. पुलिस को तस्करी की सूचना मुखबिर ने दी थी. गुप्त सूचना के के आधार पर पुलिस की टीम अलर्ट हुई और तस्करों को दबोचने में कामयाब हुई.

Rajnandgaon Cow Smuggling News: छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार जहां एक ओर गायों के संरक्षण के लिए गोधन न्याय योजना (Godhan Nyay Yojna) चला रही है तो वहीं दूसरी ओर जानवरों की तस्करी (Smuggling) करने वाले तस्करी करके कत्लखाने ले जाने से बाज नहीं आ रहे हैं. ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के राजनांदगांव जिले (Rajnandgaon District) से सामने आया है जहां 41 जानवरों की तस्करी करके महाराष्ट्र के बूचड़खाने ले जाते वक्त पुलिस ने तीन तस्करों को पकड़ा है. ये तीनों तस्कर महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. 

मुखबिर से पुलिस को मिली थी सूचना
दरअसल राजनांदगांव पुलिस को देर रात मुखबिर से सूचना मिली की छत्तीसगढ़ के चिचोला की ओर से एक ट्रक में जानवरों की तस्करी की जा रही है. इस सूचना पर छुरिया थाना प्रभारी सी.आर.चन्द्रा द्वारा तत्काल कार्यवाही करते पुलिस टीम लेकर बसंत रजक के फारेस्ट नाका कल्लूबंजारी पहुंचकर नाकाबंदी की गई. नाकाबंदी के दौरान चिचोला की तरफ से आ रहे एक ट्रक संख्या MH 40 CD 9430 को रोका गया तो उसमें 15 गाय, 5 बैल, 15 नग बछड़ा, 6 नग बछिया समेत कुल 41 नग मवेशी पाए गए जिन्हें बिना चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक महाराष्ट्र के बूचड़खाने ले जाया जा रहा था.

महाराष्ट्र के रहने वाले हैं तीनों तस्कर
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके नाम क्रमशः वाहन चालक तिलक बोरकर,अब्दुल सोयेब और संजय पान्से हैं. ये तीनों तस्कर महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. पुलिस ने तस्करों को गिरफ्तार कर ट्रक को भी जब्त कर लिया है जिसमें 41 मवेशी की तस्करी की जा रही थी. जप्त की गई सभी गायों को नंदनी गौशाला में रखवाया गया है. पुलिस ने अपील की है कि जो भी गाय के मालिक हैं यहां आकर गायों की पहचान करके अपनी गायों को ले जा सकते हैं.

पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत की कार्यवाही
राजनांदगांव पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की एक ट्रक में मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा है. मुखबिर की सूचना पर तत्काल नाकेबंदी की गई. इस दरमियान चिचोला की ओर से आ रही एक ट्रक को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान ट्रक से 41 मवेशी बरामद किए गए हैं. इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही इनसे ट्रक सहित 13 लाख 76 हजार का समान जप्त किया गया है. तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 11 डीईएफ पशु क्रुरता निवारण अधिनियम 4, 6, 10 कृषक पशु परि. अधिनियम एवं 47-ए, 47-सी, 48, 49, 52 छत्तीसगढ़ पशु परि. अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है. मामले में आगे की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: New Parliament Building: नए संसद के उद्घाटन पर शिवसेना ने छेड़ा नया सुर, लालकृष्ण आडवाणी का जिक्र कर पूछा ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget