एक्सप्लोरर

Surguja News: बारिश के बाद बढ़ी खेतों की रौनक, किसानों ने शुरू किया धान रोपाई का काम

Chhattisgarh Mansoon: छत्तीसगढ़ में मानसून शुरु होने के साथ ही किसानों के चेहरे खिल उठे हैं. सरगुजा संभाग के किसान हल और बैल लेकर खेत की ओर निकल गए हैं.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में मानसून शुरु होने के साथ ही किसानों के चेहरे खिल उठे हैं. सरगुजा संभाग के किसान नांगर-बइला (हल और बैल) लेकर खेत की ओर निकल गए हैं. खेत जोतकर धान की बुवाई का काम शुरु हो चुका है. कुछ इलाकों में जहां सिंचाई के लिए पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, वहां धान के पौधे तैयार होने के बाद पौधो को रोपने का काम हो रहा है. सरगुजा संभाग के सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, जशपुर और सरगुजा में हर दिन झमाझम बारिश हो रही है. जिससे किसानों के खेतों में पानी का ठहराव हुआ है. ऐसे समय में किसान धान की खेती को लेकर कोई देरी बरतना नहीं चाहते. इस वजह से ट्रैक्टर और अन्य माध्यमों से खेतों की जुताई कर धान बुवाई कर रहे है.

किसान धान की बुवाई की प्रक्रिया में जुटे

सूरजपुर जिले के प्रेमनगर इलाके में पर्याप्त वर्षा से वहां के किसानों के धान के पौधे तैयार हो चुके हैं. जिसे किसान खेत में रोपाई करवा रहे हैं. इसके अलावा बारिश का इंतजार कर रहे सूरजपुर ब्लॉक के लोगों ने भी राहत की सांस ली है. यहां पिछले दो दिनों में झमाझम बारिश हुई, जिससे किसान खेतों में धान बुवाई की प्रक्रिया में जुट गए हैं. चूंकि मानसून की शुरुआत होते ही किसान धान बुवाई, रोपाई का काम शुरू कर देते हैं. ऐसे समय में किसानों को किस तरह से धान की फसलों और मिट्टी को तैयार करना चाहिए इसको लेकर एबीपी न्यूज ने अम्बिकापुर कृषि विज्ञान केंद्र में पदस्थ वैज्ञानिक से चर्चा की है.

कृषि वैज्ञानिक ने एबीपी को ये बताया

वैज्ञानिक रविंद्र तिग्गा ने बताया कि धान बुवाई के समय किसानों को ज्यादा जैविक खाद का उपयोग करना चाहिए जिसमें गोबर खाद, केंचुआ खाद शामिल है. इसके बाद पौधा तैयार होने पर आवश्यकता अनुसार फास्फोरस, पोटास, एनपीके रसायनिक खाद का उपयोग करना चाहिए. वहीं धान की रोपाई के पौधे में कीड़े से तना छेदक, गंडई कीड़ा, बंगी कीड़ा, माहो पौधे को नुकसान पहुंचाते है. इसके लिए सही समय पर दवाई का छिड़काव करना आवश्यक है. पौधों को संतुलित मात्रा में उर्वरक देने के बाद ही अच्छी पैदावार हो सकेगी. उन्होंने बताया कि पौधों की 15 अगस्त तक किसानों को धान की रोपाई कर लेनी चाहिए.

कृषि विशेषज्ञ ने ये कहा

सूरजपुर जिले में लंबे समय से खेती किसानी के कार्य से जुड़े और कृषि सेवा केंद्र के संचालक राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि धान की कटाई, मिसाई के बाद जनवरी-फरवरी के महीनों में खेत की जुताई कर छोड़ देना चाहिए. इसके बाद फिर खेती किसानी का सीजन आने पर धान बुवाई से एक महीने पहले जैविक खाद्य गोबर खाद, केंचुआ खाद्य का खेत में छिड़काव करना चाहिए. इससे बारिश होने पर जमीन में नमी की मात्रा बनी रहती है.

उन्होंने आगे बताया कि पहले के समय में ग्रामीण क्षेत्र के लोग पिछले साल के रखे हुए धान की बुवाई करते थे, अब कुछ सालों से लोग हाइब्रिड धान ज्यादा पसंद कर रहे है, क्योंकि इस धान को वैज्ञानिक परीक्षण के बाद मार्केट में लाया जाता है. उन्होंने आगे बताया कि रासायनिक खाद्य का उपयोग कृषि विशेषज्ञों से सलाह से करना चाहिए.

Janjgir-Champa News: घर में कोबरा के 12 बच्चे मिलने से दहशत, आठ घंटे तक ऐसे किया गया रेस्क्यू ऑपरेशन

Bastar News: बस्तर उपभोक्ता फोरम में 2 साल से सुनवाई अटकी, सदस्यों के खाली पद पर नहीं हुई नियुक्तियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget