एक्सप्लोरर

Surguja News: सरगुजा के किसानों के पास समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए बाकी हैं इतने दिन, जानें डिटेल

Surguja News: सरगुजा कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ज्यादातर वास्तविक किसानों का धान बिक चुका है. लिहाजा अप्रत्याशित मात्रा में हो रही धान खरीदी केंद्रों पर विशेष सतर्कता बढ़ाएं.

Surguja News: सरगुजा में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखने के साथ अवैध रूप से धान खपाने वाले बिचौलियों पर भी सख्ती बरती जा रही है. लगातार कार्रवाई के कारण बिचौलियों के हौसले मंद पड़ गए हैं. कलेक्टर संजीव कुमार झा ने राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले में ज्यादातर वास्तविक किसानों का धान बिक चुका है. लिहाजा अप्रत्याशित मात्रा में केंद्रों में हो रही धान खरीदी पर विशेष सतर्कता बढ़ाएं.

कलेक्टर ने कहा कि अगर किसी हल्के में पटवारी बदलने लायक हो तो बदला जाए. 1 दिसंबर से शुरू हुए धान खरीदी के दिन से अब तक करीब 1 हजार 111 क्विंटल धान जब्त किया गया है. धान खरीदी में लापरवाही बरतने पर एक समिति प्रबंधक और एक ऑपरेटर पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई है.

अब तक 59 हजार 464 मीट्रिक टन धान का उठाव
खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 अंतर्गत सरगुजा जिले में पंजीकृत 49619 किसानों से 2 लाख 6 हजार 645 मीट्रिक टन खरीदी का लक्ष्य अनुमानित है. 13 जनवरी तक 32 हजार 993 किसानों से करीब 1 लाख 55 हजार 832 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है. अब तक करीब 66 प्रतिशत किसान धान बेच चुके हैं. बाकी बचे किसानों के लिए अभी 17 दिन और हैं और इस दौरान धान बेच सकेंगे. इसी तरह मिलरों की तरफ से 51 हजार 504 मीट्रिक टन और संग्रहण केंद्रों के लिए 7960 मीट्रिक टन समेत कुल 59 हजार 464 मीट्रिक टन धान का उठाव हो गया है.


Surguja News: सरगुजा के किसानों के पास समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए बाकी हैं इतने दिन, जानें डिटेल

बिचौलियों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी
सरगुजा जिले में अवैध धान खपाने वाले बिचौलियों और अवैध धान भण्डारण पर प्रशासन की कार्रवाई का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में आज प्रशासनिक टीम ने दूर दराज गांव की दुकानों और धान उपार्जन केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान 765 बोरी धान जब्त किया गया. 

अम्बिकापुर एसडीएम प्रदीप साहू के मुताबिक अम्बिकापुर जनपद अंतर्गत उपार्जन केन्द्र करजी में कोचिया के जरिए लाए गए 100 बोरी धान जब्त किया गया. इसी प्रकार खरीदी केन्द्र परसा में भकुरा के कृषक की तरफ से लाए गए 120 बोरी धान में से 30 बोरी बिचौलिए का धान जब्त हुआ. लुण्ड्रा जनपद अंतर्गत उपार्जन केन्द्र कुन्दीकला में 250 बोरी अवैध धान जब्त किया गया. तहसीलदार अम्बिकापुर भूषण सिंह मंडावी के मुताबिक ग्राम बरढोढ़ी में रमेश राजवाड़े की दुकान के निरीक्षण में बिना कागजात, लाइसेंस के अवैध रूप से भंडारित 140 बोरी धान जब्त किया गया. इसी प्रकार उदयपुर सहकारी समिति में दुकानदार का धान बेचने आये किसान से 245 बोरी धान जब्त किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 Full Prize Money: चैंपियन RCB हुई मालामाल, गुजरात टाइटंस को भी मिली बंपर रकम; जानें किसे मिली कितनी प्राइज मनी 
चैंपियन RCB हुई मालामाल, गुजरात टाइटंस को भी मिली बंपर रकम; जानें किसे मिली कितनी प्राइज मनी 
मिडिल ईस्ट वॉर में ईरान ने चीनी मिसाइल से मार गिराया US का F-15 लड़ाकू विमान! जानें रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
वॉर में ईरान ने चीनी मिसाइल से मार गिराया US का F-15 लड़ाकू विमान! रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
IPS राजीव कृष्ण बने यूपी के स्थायी DGP, नियुक्ति का आदेश जारी; CM योगी से भी की मुलाकात
IPS राजीव कृष्ण बने यूपी के स्थायी DGP, नियुक्ति का आदेश जारी; CM योगी से भी की मुलाकात
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?

वीडियोज

Iran US War | Strait of Hormuz | Janhit: होर्मुज में ईरान ने खींची 'रेड लाइन'! | Trump | IRGC
Ghaziabad Asad Encounter | UP Police: असद ढेर, पर क्यों भड़का है विपक्ष? | Bakrid
Ghaziabad Asad Encounter | Janhit: जुर्म देखा या धर्म? | Bakrid | UP News
Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में 'योगी मॉडल' का प्रहार! | Encroachment
Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में 'योगी मॉडल' का प्रहार! | Illegal Encroachment

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IPL 2026 Full Prize Money: चैंपियन RCB हुई मालामाल, गुजरात टाइटंस को भी मिली बंपर रकम; जानें किसे मिली कितनी प्राइज मनी 
चैंपियन RCB हुई मालामाल, गुजरात टाइटंस को भी मिली बंपर रकम; जानें किसे मिली कितनी प्राइज मनी 
मिडिल ईस्ट वॉर में ईरान ने चीनी मिसाइल से मार गिराया US का F-15 लड़ाकू विमान! जानें रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
वॉर में ईरान ने चीनी मिसाइल से मार गिराया US का F-15 लड़ाकू विमान! रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
IPS राजीव कृष्ण बने यूपी के स्थायी DGP, नियुक्ति का आदेश जारी; CM योगी से भी की मुलाकात
IPS राजीव कृष्ण बने यूपी के स्थायी DGP, नियुक्ति का आदेश जारी; CM योगी से भी की मुलाकात
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?
Exclusive: प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
Pankaj Bhadouria Breast Cancer:मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर, 50 के पार महिलाओं में क्यों बढ़ जाता है खतरा?
मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर, 50 के पार महिलाओं में क्यों बढ़ जाता है खतरा?
Super Cool!’ UK व्लॉगर हुआ हैदराबाद मेट्रो का फैन, सफाई और सिस्टम देखकर रह गया दंग
Super Cool!’ UK व्लॉगर हुआ हैदराबाद मेट्रो का फैन, सफाई और सिस्टम देखकर रह गया दंग
Embed widget