एक्सप्लोरर

Surguja: धान खरीद का सीजन शुरू हुए बीत गए 14 दिन, सरगुजा के इन दो जिलों में किसानों की नहीं हुई 'बोहनी'

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में धान के किसानों के लिए बिक्री का मौसम खुशहाली लेकर नहीं आया है क्योंकि सेंटर पर धान खरीदने वालों ग्राहकों की कमी देखी जा रही है.

Surguja News: सरगुजा संभाग में समर्थन मूल्य पर धान की खरीद (Paddy Procurement) शुरू हुए 14 दिन गुजर गए हैं लेकिन अभी तक मात्र 11 किसानों के  धान की ही बिक्री हो पाई है. जिससे उपार्जन केंद्रों में 598.40 क्विंटल धान का संग्रहण हुआ है. सरगुजा में अभी तक 6 किसानों से 359.20 क्विंटल धान खऱीदा गया है जबकि बलरामपुर (Balrampur) में 2 किसानों से 117.60 क्विंटल, कोरिया में 121.60 क्विंटल धान की खरीद हुई है जबकि सूरजपुर और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिला में अभी तक किसानों की बोहनी नहीं हो पाई है. . 

वर्ष 2023-24 में सरगुजा संभाग में कुल 153 समितियों के माध्यम से 203 उपार्जन केंद्रों में धान खऱीदा जाएगा जिसमें सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया, एमबीसी जिले में कुल पंजीकृत किसानों की संख्या 2 लाख 8 हजार 610 है. जिसमें 2 लाख 69 हजार 215 हेक्टेयर से धान खरीदी का लक्ष्य है. सरगुजा संभाग में अल्प वर्षा के कारण किसान धान की खेती में पिछड़े थे. जिसके चलते अभी भी धान का बड़ा रकबा कटाई के लायक तैयार नहीं हो पाया है. लंबी अवधि की फसल में हरापन होने के साथ ही धान आ रहे हैं. अन्य किस्म के धानों की भी कटाई में अभी तक तेजी नहीं आ पाई है. जिसके कारण उपार्जन केंद्रों में पहुंचने वाले किसानों की संख्या काफी कम है. एक से डेढ सप्ताह में धान खरीदी में तेजी आने का अनुमान है. 

एक साल में भी नहीं उठ पाया 1550 क्विं. धान
बीते वर्ष संभाग में 189 उपार्जन केंद्रों में 1 लाख 63 हजार 346 किसानों से 84 लाख 7 हजार 604 क्विंटल धान की खरीदी हुई थी, लेकिन एक साल गुजर जाने के बावजूद 1550 क्विंटल धान का उठाव नहीं हो सका. बताया जा रहा है कि बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिले में धान उठाव शत प्रतिशत हुआ था. जबकि सरगुजा जिले में 45 हजार 153 किसानों से 23 लाख 83 हजार 246 क्विंटल धान की खरीदी हुई थी, जिसमें से 23 लाख 81 हजार 696 क्विंटल धान का उठाव हो पाया जबकि शेष 1550 क्विंटल धान का उठाव एक साल में भी नहीं हो सका.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh Elections 2023: आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, CM बघेल का चार सीटों पर धुआंधार रोड शो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget