एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Elections 2023: आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, CM बघेल का चार सीटों पर धुआंधार रोड शो

Chhattisgarh Elections 2023 News: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल बुधवार को एक के बाद एक रोड शो कर रहे हैं. राज्य में शुक्रवार (17 नवंबर) को आखिरी चरण का चुनाव होने वाला है.

Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Election) के दूसरे चरण का प्रचार-प्रसार बुधवार शाम 5 बजे थम जाएगा. इससे पहले राजनीतिक दलों के बड़े नेता बुधवार सुबह से ही धुआंधार प्रचार के लिए निकल चुके हैं. छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) चार विधानसभा में रोड शो कर रहे हैं. जिनमें दुर्ग शहर विधानसभा, भिलाई नगर विधानसभा, वैशाली नगर विधानसभा और अहिवारा विधानसभा क्षेत्र शामिल है.

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करीब 2:30 बजे दुर्ग पहुंचे और दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया. उनके रोड शो के तहत काफिला धमधा नाका अंडर ब्रिज, भारत माता चौक, सिकोला बाजार,  धमधा रोड, सूर्या होटल, तितुरडीह, शहीद भगत सिंह स्कूल, सिंधिया नगर, रायपुर नगर, रायपुर नाका अंडरब्रिज और वार्ड 48 बस्ती चौक से होकर गुजरा.

इन इलाकों से होकर सीएम का रोड शो
 सीएम भूपेश बघेल का रोड शो का अगला पड़ाव वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र को बनाया गया, जहां वह स्मृति नगर से सूर्या माल, एम.जे. कॉलेज, अवंति बाई चौक, गदा चौक, इंदिरा चौक, गुरुद्वारा, सुन्दर नगर, बैकुण्ठ धाम से होकर गुजरे. सीएम बघेल का अगला रोड शो भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए तय किया गया. जहां उनका काफिला छावनी चौक, केनाल रोड चौक, गौतम नगर शिवालय, बापु नगर गुरुद्वारा, पीपल पेड स्कूल, श्री राम चौक, ओम लॉज चौक, सुभाष चौक, देवांगन मेडिकल स्टोर, असरफी चौक से गुजरा. सीएम भूपेश के रोड शो का आखिरी पड़ाव अहिवारा विधानसभा क्षेत्र है जहां वह डबरा पारा भिलाई-3 से हनुमान मंदिर चरोदा तक रोड शो करेंगे.

आज शाम थम जाएगा चुनावी प्रचार प्रसार
 छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान हो रहा है. पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को 20 विधानसभा क्षेत्र के लिए हो चुका है. वहीं अब दूसरे चरण में 17 नवंबर को 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान किया जाएगा. वहीं आज शाम 5:00 बजे छत्तीसगढ़ में चुनावी प्रचार- प्रसार थम जाएगा. इस दौरान प्रत्याशी लोगों के घर-घर जाकर वोट मांगेंगे.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ की महिलाओं से राहुल गांधी का वादा, 'कांग्रेस की सरकार आने पर हर साल देंगे 15 हजार रुपये'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget