एक्सप्लोरर

Surajpur Murder: सूरजपुर में एक थप्पड़ के बदले ले ली जान! फावड़े से पत्नी की हत्या कर जला दी लाश, जानें कैसे हुआ मामले का खुलासा?

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का मामला सामने आया है. जानें कैसे हुआ मामले का खुलासा?

Surajpur News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक खौफनाक घटना सामने आयी है. यहां पति ने पत्नी पर फावड़े से वारकर हत्या कर दी. फिर रात के वक्त चुपके से लाश को घर के बाड़ी में ले जाकर जला दिया. इसका खुलासा तब हुआ जब मृतका का बेटा अपनी नानी के घर से वापस लौट कर आया. बेटे ने पिता से पूछा कि मां कहां है? तो पिता ने कहा कि हत्या कर शव को बाड़ी में जला दिया. मां के बारे में ऐसी बात सुनकर बेटा गांव के सरपंच के पास पहुंचा और पूरी बात बताई. घटना खड़गवां चौकी क्षेत्र के धरमपुर गांव की है. 

सरपंच ने पुलिस को दी सूचना

19 फरवरी को ग्राम धरमपुर सरपंच द्वारा खड़गवां पुलिस को मोबाइल से सूचना मिली कि गांव का ज्ञान प्रकाश मराबी उसके पास आया और बताया कि वह अपने नाना-नानी के घर से आज ही आया है. अपने घर में उसकी मां नहीं मिली तो पिता बाबुलाल मराबी से पूछने पर बताया कि 3-4 दिन पहले इसकी मां सावित्री उर्फ सुमित्रा को फावड़े से मारकर हत्या कर दी है और उसके शव को घर के सामने बाड़ी में जला दिया है.

जानें आरोपी ने पुलिस के सामने क्या दिया बयान?

मामले की सूचना पर सूरजपुर एसपी राजेश अग्रवाल ने खड़गवां चौकी प्रभारी सीपी तिवारी को एफएसएल की टीम के साथ घटनास्थल पहुंचकर सबूत जुटाने व आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश देते हुए ट्रेनी आईपीएस संदीप कुमार पटेल व एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह को घटलास्थल के लिए रवाना किया. तब घटनास्थल पर पहुंची चौकी खड़गवां की पुलिस ने आरोपी बाबुलाल मरावी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को उसके गांव से हिरासत में लिया गया. पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार किया. 

पूजा करते समय पत्नी से हुआ था विवाद

आरोपी ने बताया कि मंगलवार को सुबह पूजा करते समय पत्नी से झगड़ा होने पर पत्नी ने एक झापड़ मार दिया जिससे अपमानित होने वआवेश में आकर फावड़ा से पत्नी के गर्दन में मारकर हत्या कर दिया और रात होने पर घर के खेत बाड़ी में शव ले जाकर जला दिया.  आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा व आलाजरब जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया. 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रतापपुर किशोर केंवट, चौकी प्रभारी खड़गवां सी.पी.तिवारी, एफएसएल अधिकारी कुलदीप कुजूर, प्रधान आरक्षक शरद सिंह, इन्द्रजीत सिंह, भुवनेश्वर केरकेट्टा, आरक्षक प्रमोद गुप्ता, राकेश सिरदार, चंदेश्वर राजवाड़े, श्याम सिंह, भगत सिंह नेताम, अनिल नायर, चंदर साय राजवाड़े व बंधूराम सारथी सक्रिय रहे. 

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: दो बेटियों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, लाखों रुपयों से भरा थैला किसान को लौटाया

कलेक्टर से बोला शख्स- साहब मेरी शादी नहीं हो रही, शादी करा दीजिए.. फिर जवाब सुनकर हो गया भावुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget