एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: कांग्रेस विधायक के प्रतिनिधि ने हेड कॉन्सटेबल के साथ की मारपीट और गाली गलौज, जानें पूरा मामला

Surajpur: एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने डीएवी स्कूल पर धावा बोल दिया और प्रिंसीपल ऑफिस में  घुसने की कोशिश की. इस दौरान वहां काफी संख्या में तैनात पुलिस बल तैनात था.

Surajpur News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कांग्रेस (Congress) नेताओं के भाषणों में हमेशा सुना जाता है कि प्रदेश में अमन चैन क़ायम है. यहां अपराध का ग्राफ गिरा है, लेकिन सूरजपुर (Surajpur) की एक घटना के बाद ये साफ हो गया है कि 15 साल सत्ता से बाहर रहे कांग्रेस नेता जब से सत्ता में आए हैं, वो ऊलजलूल की बयानबाजी करते हैं. या फिर सत्ता के नशे में कानून को अपने हाथ में लेते देखे जातें हैं. ऐसा ही एक मामला सूरजपुर जिले के विश्रामपुर नगर में देखने को मिला . 

यहां एक कांग्रेस विधायक का प्रतिनिधि पुलिस अधिकारी को मारता पीटता और गाली गलौज देकर धमकी देता सुना गया है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. सूरजपुर जिले के विश्रामपुर एसईसीएल क्षेत्र में अपनी उच्च शिक्षा के लिए मशहूर डीएवी स्कूल संचालित है. इसमें कल एसईसीएल कर्मियों के बच्चों से बची कुछ सीटों में गैर एसईसीएल कर्मचारियों बच्चों की दाखिला प्रकिया चल रही थी. 

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
गुरुवार को इसके लिए लॉटरी निकलने वाली थी, लेकिन इस दाखिले के लिए ये शर्त थी कि इस लॉटरी सिस्टम में वही बच्चे हिस्सा ले पाएगें, जिनके अभिवावकों ने एसईसीएल के घरों में कब्जा न किया हो और एसईसीएल की जमीन पर माकान या दुकान ना बनाई हो. इस नियम और शर्त का विरोध करते हुए एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को डीएवी स्कूल पर धावा बोल दिया और प्रिंसीपल ऑफिस में  घुसने की कोशिश की.  इस दौरान वहां काफी संख्या में तैनात पुलिस बल तैनात था. पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को रोका. इस दौरान एनएसयूआई के कार्यकर्ता एडीवी स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी कर रहे थे, लेकिन इस नारेबाजी के बीच जो घटा वो अपराध हो गया.

 पुलिस पर किया अटैक
एनएसयूआई के लोग अपने आंदोलन में भिड़े हुए थे. इस भीड़ में विधायक प्रतिनिधि सुनील अग्रवाल उर्फ बॉबी की इंट्री हुई. अपने कारनामों के लिए पहले से चर्चित सुनील भीड़ से आगे पुलिस वालों के समीप पहुंचा, तो उन्हें हेड कॉन्सटेबल दरशलाल देवांगन ने रोका. फिर किया था बॉबी आग बबूला हो गया. इसके बाद उसने हेड कॉन्सटेबल का गिरेबान और गला पकड़ा और गाली देने लगा. इसको देख विश्रामपुर थाना प्रभारी के डी बनर्जी और जयनगर के एएसआई ने बीच बचाव किया. अपनी आदत से मजबूर बॉबी ने उनके साथ भी गाली गलौज की. इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी अंजान सख्स ने बना लिया. जिसमें बॉबी अग्रवाल साफ- साफ गाली देते और हाथापाई करते नजर आ रहा है. 

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
मंगलवार की इस घटना के बाद विश्रामपुर थाना में पदस्थ हेड कॉन्सटेबल आरक्षक दरशलाल देवांगन ने सुनील उर्फ बॉबी अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है. थाना प्रभारी के डी बनर्जी ने बताया कि बॉबी अग्रवाल के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट और  गाली गलौज समेत कई गैर जमानती धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.  मामले की जांच की जा  रही है. मामले में प्रार्थी और गवाह के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. जांच के बाद गिरफ्तारी की जाएगी.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, शादी समारोह से लौट रहे बोलेरो की ट्रक में भीषण टक्कर,10 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
CM साय बोले, 'आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल'
CM साय बोले, 'आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल'

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget