एक्सप्लोरर

Sukma Naxal Attack: इस नक्सली कमांडर ने रची थी टेकुलगुडेम अटैक की साजिश, सिर पर 25 लाख का इनाम

Chhattisgarh News: नक्सली कमांडर बारसे देवा पर सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि, तेलंगाना, उड़ीसा और आंध्र प्रदेश की सरकारों ने भी लाखों रुपये का इनाम घोषित कर रखा है. वो कई हमलों का मास्टरमाइंड है.

Sukma News: सुकमा (Sukma) जिले के टेकलगुडेम (Tekulagudem) में बीते 30 जनवरी को नया पुलिस कैम्प स्थापित करने के दौरान सुरक्षा में लगे सीआरपीएफ और डीआरजी के जवानों पर एक रणनीति बनाकर नक्सलियों ने हमला किया था. इस पूरी घटना को अंजाम देने में माओवादी संगठन के  बटालियन नंबर-1 के नक्सली कमांडर बारसे देवा का नाम सामने आया है. उसे इस हमले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. बारसे देवा  पर छत्तीसगढ़ शासन ने 25 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है.

इस खूंखार नक्सली पर सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि, तेलंगाना, उड़ीसा और आंध्र प्रदेश की सरकारों ने भी लाखों रुपये का इनाम घोषित कर रखा है. बारसे देवा टेकलगुडेम  और इसके साथ-साथ 25 मई को हुए दरभा झीरम घाटी समेत कई हमलों का मास्टरमाइंड रहा है. टेकलगुडेम हमले के बाद बस्तर पुलिस ने नक्सली कमांडर बारसे देवा का फोटो सोशल मीडिया में जारी किया है. दरअसल, सुकमा जिले के टेकलगुडेम में हुए नक्सली हमले के बाद राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री, प्रदेश के पुलिस और सीआरपीएफ के आला अधिकारियों की नक्सली समस्याओं के समाधान के लिए हाई लेवल की मीटिंग हुई.

टेकलगुडेम हमले के नेतृत्वकर्ता बारसे देवा
इसके बाद टेकलगुडेम हमले के नेतृत्वकर्ता बारसे देवा का नाम सामने आया है. मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर हिड़मा को एक साल पहले माओवादी संगठन के सेंट्रल कमेटी का मेंबर बनाए जाने के बाद अब 42 वर्षीय नक्सली कमांडर बारसे देवा को बटालियन नंबर-1 की कमान सौंपी गई है. बारसे देवा काफी खूंखार नक्सलियों में गिना जाता है. बस्तर के आईजी सुंदरराज पी  ने बताया कि नक्सली कमांडर बारसे देवा उर्फ सुक्का उर्फ देवन्ना सुकमा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के ककाड़ी गांव का निवासी है.

एके-47 लेकर चलता है बारसे देवा
उन्होंने बताया कि खुफिया एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक, बारसे देवा हाल ही में नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव  पूर्वती में परिवार के साथ शिफ्ट हुआ है. माओवादी संगठन में सबसे खूंखार नक्सली लीडरों में से एक बारसे देवा नक्सली संगठन में एके-47 लेकर चलता है. इसके पहले बारसे देवा दक्षिण सब जोनल ब्यूरो दरभा डिवीजन का प्रभारी रह चुका है. इसके अलावा वो प्रेस यूनिट और प्रभारी डिवीजन समन्वय जैसे पद भी संभाल चुका है. हाल ही में पता चला है कि बारसे देवा को अब माओवादी संगठन में बटालियन नंबर-1 की कमान मिली है.

टेकलगुडेम मुठभेड़ में हुई थी 3 जवानों की शहादत
उन्होंने बताया कि नक्सलियों के बटालियन नंबर-1 में गुर्रिला वार के लिए प्रशिक्षित लड़ाकू नक्सलियों को  शामिल किया जाता है. ये सभी नक्सली अत्याधुनिक हथियारों से लैस होते हैं. बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि बस्तर में इस साल 40 के करीब नए पुलिस कैंप प्रस्तावित हैं. यह सभी कैंप ऐसे इलाकों में खोले जा रहे हैं, जिन्हें नक्सलियों का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है. इनमें से ही एक कैम्प है टेकलगुडेम. पुलिस ने अब यहां तक अपनी पहुंच बना ली है. हालांकि नक्सलियों के कायराना करतूत की वजह से टेकलगुडेम मुठभेड़ में तीन जवानों की शहादत हुई है, और 15 जवान घायल हो गए हैं, लेकिन इस हमले में जवानों ने भी नक्सलियों को काफी नुकसान पहुंचाया है.

आईजी ने कहा कि आने वाले दिनों में बारसे देवा जैसे खूंखार नक्सलियो का ठिकाना ढूंढकर नक्सलवाद को जड़ से खत्म किया जाएगा. बता दें कि, पिछले कुछ सालों से एंटी नक्सल ऑपरेशन में लगातार जवानों को मिल रही सफलता से जवानों का मनोबल बढ़ा है. यही वजह है कि लगातार अंदरूनी इलाकों में पुलिस नए कैंप खोलने के साथ ऑपरेशन के दौरान सफलता भी हासिल कर रही है.

ये भी पढ़ें-Chhattisgarh News: रायगढ़ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, नोटिस के बावजूद नहीं जमा किया हाउस टैक्स तो हुआ ये एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget