एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में एकतरफा प्यार में महिला और उसके बच्चे सहित 5 को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी ने भी की आत्महत्या

Chhattisgarh Crime: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक व्यक्ति ने एकतरफा प्यार में महिला और उसके 5 वर्षीय बेटे सहित परिवार के 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद आरोपी ने आत्महत्या कर ली,

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां एक 32 वर्षीय व्यक्ति ने एक विवाहिता महिला और उसके नाबालिग बेटे सहित परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी. जिसके बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या कर ली. आरोपी महिला से एकतरफा प्यार करता था वो उससे शादी करना चाहता था, लेकिन महिला ने शादी करने से इनकार कर दिया. जिसके बाद आरोपी मनोज साहू ने महिला और उसके परिवार को मौत के घाट उतार दिया.

जिला पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि रायपुर से लगभग 200 किलोमीटर दूर सलिहा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत थरगांव में एक घर से हेमलाल साहू (55), उनकी पत्नी जगमोती साहू (50), उनकी बेटियां मीरा साहू ( 30) और ममता साहू (35) और मीरा के 5 वर्षीय बेटे आयुष को मृत पाया गया. उसके साथ लगते कमरे में गांव के ही रहने वाले मनोज साहू का शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया. स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था.

कुल्हाड़ी के हमले से सभी को उतारा मौत के घाट
एसपी ने बताया कि पुलिस को प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला कि मनोज साहू कुल्हाड़ी लेकर महिला के घर में घुसा. उस समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे. उसने घर के सभी सदस्यों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. जिसके बाद खुद दूसरे कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर लटक गया. आरोपी मनोज साहू पेशे से एक दर्जी था. उसकी तरफ से कई साल पहले मीरा से शादी का प्रस्ताव रखा गया था. जिसे उसने मना कर दिया था. 

वहीं  2017 में मीरा और उसके परिवार के सदस्यों के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के लिए मनोज के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया गया था. अभी भी मामले की सुनवाई चल रही थी. मृतक महिला मीरा का पति रायपुर में काम करता है तो मीरा अपने बेटे के साथ माता-पिता के घर आई हुई थी. मृतक मनोज साहू अविवाहित था. वहीं पुलिस मामला दर्ज कर जांच करने में जुटी है.

यह भी पढ़ें: बस्तर में जैविक खेती से किसानों की बदल रही किस्मत, 9 साल में 80 से 26 हजार हेक्टेयर हुआ खेती का रकबा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget