एक्सप्लोरर

Sahdev Dirdo: जल्द बॉलीवुड की फिल्म में दिखेंगे 'बचपन का प्यार' फेम सहदेव, जानें- कौन सा किरदार निभाएंगे?

सहदेव के बड़े पर्दे पर आने की खबर जानकर सुकमा के लोगों में उत्साह है. जब फिल्म के लिए सहदेव से संपर्क किया गया तो उन्होंने तुरंत हामी भर दी. शूटिंग के लिए वह छत्तीसगढ़ के बस्तर रवाना हो चुके हैं.

Sahdev Dirdo Film: 'बचपन का प्यार' फेम सहदेव दिरदो जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. सहदेव की बॉलीवुड में एंट्री होने वाली है. आने वाले दिनों में तीन से चार मूवी में सहदेव दिरदो अलग-अलग किरदार में नजर आएंगे. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के रहने वाले 13 साल के सहदेव बादशाह के साथ 'बचपन का प्यार' सॉन्ग में नजर आ चुके हैं. छत्तीसगढ़िया मूवी के साथ ही बॉलीवुड में भी सहदेव को ऑफर आने लगे हैं. सहदेव की आने वाली मूवी को छत्तीसगढ़ के कवर्धा और पखांजूर में फिल्माया जा रहा है. सहदेव शूटिंग के लिए रवाना हो चुके हैं. सहदेव के बड़े पर्दे में आने की जानकारी लगते ही उनके परिवार वालो और सुकमावासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. 

राजपाल यादव के बचपन का किरदार निभाएंगे

सहदेव ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि बादशाह के साथ एल्बम बनाने के बाद वे सोशल मीडिया में छाए हुए हैं. इंस्टाग्राम पर सहदेव के ढाई लाख फॉलोअर्स हैं. फिलहाल वे जगदलपुर में रहकर आठवीं क्लास की पढ़ाई कर रहे हैं. कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ में शबरी फिल्म बनाने वालों ने सहदेव के मैनेजर पिंटू मानिकपुरी से संपर्क किया. इसके बाद उन्होंने इस मूवी में बॉलीवुड स्टार राजपाल यादव के बचपन का किरदार निभाने के लिए सहदेव से कहा. सहदेव ने भी तुरंत हामी भरी और छत्तीसगढ़ में होने वाले इस शूटिंग का हिस्सा बनने के लिए बस्तर से रवाना हो गए. 

गाने भी लिख रहे हैं सहदेव

सहदेव ने यह भी बताया कि इससे पहले वे अजीत जोगी संघर्ष, बस्तर बॉय जैसे अन्य फिल्मों में भी किरदार निभा रहे हैं. यह फिल्म लगभग बनकर तैयार हो चुकी है. जल्द ही इसे बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा. इसका इंतजार बस्तरवासियों के साथ ही पूरे छत्तीसगढ़वासियों को बेसब्री से है. सहदेव ने बताया कि वह भविष्य में एक बड़ा सिंगर बनना चाहते हैं. इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी है, इसके अलावा कुछ गाने भी लिख रहे हैं. उन्होंने बताया कि जल्द ही वे अपने लिखे गाने की रिकॉर्डिंग करके उसे रिलीज करेंगे. 

स्कूल में गाया गाना हुआ था वायरल

गौरतलब है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिले के छोटे से गांव उरमपाल में रहने वाले सहदेव ने कुछ सालों पहले स्कूल में  एक गाना गाया था.  इस गाने का वीडियो स्कूल टीचर ने अपने मोबाइल में कैद किया. इसके बाद यह गाना सोशल मीडिया में जमकर वायरल होने लगा. ये इतना वायरल हुआ था कि ये बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह तक पहुंचा. इसके बाद बादशाह ने सहदेव से संपर्क करके उन्हें इस गाने की शूटिंग के लिए दिल्ली बुलाया. गाने में सहदेव ने भी धूम मचाया और यह गाना सुपरहिट हो गया. मौजूदा समय में वो सिलेब्रिटी हैं और लोगों की नजर जब सहदेव पर पड़ती है तो सेल्फी लेने और ऑटोग्राफ लेने के लिए भीड़ उमड़ जाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget