एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाए जाने पर रमन सिंह का शायराना तंज, बोले- 'डूबने लगी कश्ती तो...'

Chhattisgarh Politicsx: चुनावी साल में टीएस सिंहदेव को कांग्रेस ने डिप्टी CM बनाया है. इस पर सियासत शुरू हो गई है. वहीं टीएस सिंहदेव को डिप्टी CM बनाए जाने को लेकर रमन सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसा है.

Raman Singh Targets Congress TS Singh Deo: छत्तीसगढ़  (Chhattisgarh) में चुनावी साल में कांग्रेस (Congress) पार्टी ने बड़ा फैसला किया है. कांग्रेस ने टीएस सिंहदेव (TS Singh Deo) को छत्तीसगढ़ का डिप्टी सीएम बनाया गया है. इसकी घोषणा बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस हाई कमान की बैठक के बाद की गई. वहीं इसके बाद छत्तीसगढ़ में सियासत तेज हो गई है. बीजेपी (BJP) ने इसे टीएस सिंहदेव का अपमान बताते हुए सिंहदेव को 90 दिनों के लिए बधाई दी है. इसके जवाब में कांग्रेस ने भी पलटवार किया है.

दरअसल, बुधवार को कांग्रेस पार्टी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने एलान किया कि कांग्रेस पार्टी ने टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का डिप्टी सीएम बनाने का फैसला किया है. इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( Bhupesh Baghel) ने टीएस सिंहदेव के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की मजबूती का मैसेज दे रहे हैं. उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा "हैं तैयार हम. महाराज साहब को उपमुख्यमंत्री के रूप में दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं," लेकिन बीजेपी ने इस पर सवाल उठाया है.

पूर्व सीएम रमन सिंह का कांग्रेस पर शायराना तंज
टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाए जाने पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को उपमुख्यमंत्री बनाने का अधिकार नहीं है. यह मुख्यमंत्री या राज्यपाल का अधिकार होता है. उन्होंने कहा कि ढाई -ढाई साल के किए गए वादे अनुसार चार महीने पहले उपमुख्यमंत्री बनाकर टीएस सिंहदेव साथ अन्याय किया गया है. इससे केवल कांग्रेस के अंदर चल रहे झगड़े से निपटने का प्रयास किया गया है. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी तंज कसते हुए लिखा "डूबने लगी कश्ती तो कप्तान ने कुछ यूं किया, सौंप दी है पतवार आधी दूसरे के हाथ में."

 

अमरजीत भगत का बीजेपी पर पलटवार
इसके जवाब में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने का भी बयान आया है. उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के फैसले का स्वागत है. सबको साथ लेने की जो बात है, वो इस निर्णय से साबित हो जाती है. पार्टी सबको अवसर और मान-सम्मान देती है. इसके साथ अमरजीत भगत ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि उनमें तो किसी को हटा के बैठाने वाली बात है. विश्व आदिवासी दिवस के दिन बीजेपी के आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को हटाया गया. 

दोनों के बीच शुरू हो गई थी कुर्सी की लड़ाई
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में 2018 चुनाव के बाद जब मुख्यमंत्री बनाने का समय आया तो सीएम भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के बीच कुर्सी की लड़ाई शुरू हो गई. इसका ट्रेलर लगातार ढाई साल तक देखने को मिला. हाईकामन का फैसला नहीं हुआ तो टीएस सिंहदेव की नाराजगी और बढ़ गई. छत्तीसगढ़ में लगातार टीएस सिंहदेव और सत्ता के बाकी मंत्रियों के साथ अनबन की खबरें आती रहीं. इतना ही नहीं कांग्रेस के विधायक बृहस्पत सिंह ने तो टीएस सिंहदेव पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा दिया. 

इस दौरान भी टीएस सिंहदेव ने विधानसभा के के भीतर अपनी नाराजगी जताई थी. वहीं पिछले साल अपने विभाग की जिम्मेदारी नहीं उठा पाने की बात कहकर टीएस सिंहदेव ने पंचायत विभाग से इस्तीफा देकर भी अपनी नाराजगी जताई थी.

Tomato Price Hike: जायका बेस्वाद कर रहा टमाटर, महंगाई से हुआ टमाटर, हरी सब्जियों के दाम में भी बढे़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget