एक्सप्लोरर

Tomato Price Hike: जायका बेस्वाद कर रहा टमाटर, महंगाई से हुआ टमाटर, हरी सब्जियों के दाम में भी बढे़

Tomato Price Hike In Korba: कोरबा में टमाटर 90 से 100 रुपए किलो में बिके. हरी सब्जियों के दाम भी 50 से 100 रुपये के बीच है. फूल गोभी 60 से 80, रुपये किलो में बिक रहा है.

Korba News: सब्जी के दामों में बेतहाशा वृद्धि ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है. 500 रुपये में भी सब्जी का थैला नहीं भर रहा है. बुधवार को कोरबा (Korba) जिले में टमाटर 90 से 100 रुपये किलो में बिके. हरी सब्जियों के दाम भी 50 से 100 रुपये के बीच है. सब्जियों का जायका बढ़ाने वाले टमाटर की हर घर में लगभग खपत प्रति सप्ताह औसत एक से दो किलो होती है, लेकिन अब आधा किलो टमाटर लेने में भी लोगों को 50 बार सोचना पड़ रहा है. टमाटर के दाम पिछले दो दिन में ही दोगुने हो गए हैं. 

रविवार को जहां 50 रुपये किलों में टमाटर बिके थे. वहीं बुधवार को बुधवारी में टमाटर 90 से 100 रुपये किलो में लोगों को खरीदनी पड़े. अचानक दाम बढ़ने का कारण सब्जी व्यवसायी कम आपूर्ति को बता रहे हैं. एक व्यवसायी ने बताया कि टमाटर का कैरेट दो दिन पहले 1100 से 1200 रुपये था जो अब बढ़कर 1800 हो चुका है. इसकी वजह से टमाटर की कीमत बढ़ी है. इसके अलावा हरी सब्जियों के दाम में भी उछाल आया है.

अदरक के भाव में तेजी
फूल गोभी 60 से 80, बैगन 40 से 50, करेला 50 से 80, कद्दू 30 से 40, भिंडी 30 से 40, मुनगा 80 से 100 और परवल 50 से 60 रुपये किलो में बिक रहा है. बारिश में सब्जियों का स्वाद बढ़ जाता है, लेकिन महंगाई की वजह से लोगों की थाली का जायका बेस्वाद हो गया है. साथ ही गृहणियों का रसोई का बजट भी बिगड़ गया है. गर्मियों में अदरक 20 रुपये पाव बिक रहा था, जो अब बढ़कर 60 से 70 रुपये पाव पहुंच चुका है. चाय से लेकर सब्जियों में जायका बढ़ाने वाला अदरक अब लोगों की पहुंच से दूर हो चला है. 

आलू, प्याज के दाम से राहत
पहले जितने में एक किलो अदरक आ जाती थी, अब उतने में एक पाव अदरक मिल रहा है. इसके अलावा लहसुन के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है. नीबू को भी सब्जी व्यवसायी अपने-अपने हिसाब से बेच रहे हैं. हरी सब्जियों के दाम ने जहां थाली से उन्हें गायब कर दिया है, तो वहीं आलू और प्याज ने उनकी जगह ले ली है. महंगाई के बीच आलू प्याज के दाम में स्थिरता ने लोगों को बड़ी राहत दी है. 

आलू 25 से 30 रुपये किलो में मिल रहा है, जबकि प्याज 25 रुपये किलो के साथ लोगों के घर तक पहुंच रहा है. सब्जी व्यवसायी बताते हैं कि बारिश में प्याज के दाम बढ़ जाते हैं. संभवतः एक-दो सप्ताह में प्याज का दाम भी लोगों को रुलाने लगेगा.

Chhattisgarh: UCC लागू होने पर आदिवासियों का क्या होगा? पीएम मोदी के बयान पर सीएम बघेल का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget