एक्सप्लोरर

Rajnandgaon News: नक्सलियों के गढ़ में बिना सुरक्षा के पहुंचीं कांग्रेस विधायक छन्नी साहू, दे दिया ये बड़ा बयान

Rajnandgaon News: खुज्जी विधानसभा से कांग्रेस विधायक छन्नी साहू (Channi Sahu) घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बिना सुरक्षा के स्कूटी से दौरा कर रहीं हैं. उन्होंने ऐसा करने के पीछे की वजह बताई है.

Rajnandgaon News: राजनांदगांव के खुज्जी विधानसभा से कांग्रेस विधायक छन्नी साहू (Channi Sahu) घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बिना सुरक्षा गार्ड के ही स्कूटी से दौरा कर रही हैं. आखिर अपनी ही सरकार में कांग्रेस विधायक बिना सुरक्षा के घोर नक्सली प्रभावित क्षेत्र का दौरा क्यों कर रही हैं.

पति पर एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज होने से थीं नाराज

गौरतलब है कि अपने पति चंदू साहू पर एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज होने से नाराज खुज्जी विधायक छन्नी साहू ने एसपी के समक्ष अपनी सुरक्षा लौटा दी थी और पति को भी पुलिस के हवाले कर दिया था. पुलिस ने पति चंदू साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं सुरक्षा लौटाने के बाद विधायक छन्नी अपने क्षेत्र में स्कूटी से दौरा कर रहीं हैं. बिना सुरक्षा व्यवस्था के नक्सल प्रभावित क्षेत्र जिसमें मुख्य रुप से महाराष्ट्र की सीमा से लगे गांव जोब, पण्डारापानी, विचारपुर जो नक्सलियों का गढ़ माना जाता है. धने जंगल के बीच से मोपेड पर चलना एक बड़ा खतरा हो सकता है. बावजूद इसके छन्नी इन इलाको में दौरा कर रहीं हैं.

इस इलाकों में नक्सलियों ने कई बड़ी वारदात को अंजाम दिया है

बता दें कि जिन इलाकों में कांग्रेस विधायक छन्नी साहू दौरा कर रहीं हैं उन इलाकों में नक्सलियों द्वारा कई बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है. यह इलाका छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बॉर्डर में है. जहां पर अक्सर नक्सलियों की मौजूदगी रहती है. इन इलाकों में हाल ही में पुलिस और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ भी हुई थी. जिसमें 26 नक्सली मारे भी गए थे. उसके बाद भी इन इलाकों में कांग्रेस विधायक का बिना सुरक्षा के ही स्कूटी पर दौरा करना किसी खतरे से कम नहीं है.

राजनांदगांव एसपी ने कही ये बात

राजनांदगांव एसपी संतोष सिंह का कहना है कि बिना बताए अगर पुलिस को कोई विधायक दौरे पर जाता है तो उस पर हम क्या कर सकते हैं. फिर भी हमने अपनी तरफ से सुरक्षा भेजा है. पुलिस का कर्तव्य है नक्सल प्रभावित क्षेत्र के वीवीआईपी को सुरक्षा देना.

पुलिस की सुरक्षा में असुरक्षित रहने का आरोप

वहीं इस पूरे दौरे को लेकर एबीपी न्यूज़ ने कांग्रेस विधायक छन्नी साहू से बात की तो उनका कहना है कि हम पुलिस की सुरक्षा में ही सुरक्षित नहीं है तो उनकी सुरक्षा लेने से क्या फायदा. उनका कहना है कि जब मैं दौरे पर गई थी तो उस समय स्थानीय थाना से भी कोई पुलिसकर्मी नहीं था. जिस क्षेत्र में वह दौरा करने गईं थीं वह पूरी तरह से नक्सल प्रभावित क्षेत्र है. हालांकि राजनांदगांव एसपी संतोष सिंह का कहना है कि हमने उनके दौरा क्षेत्र के थाना को सूचित किया था और सुरक्षा उपलब्ध कराने की बात कही थी. लेकिन छन्नी साहू ने बताया कि उनके दौरे में किसी तरह के पुलिसकर्मी नहीं थे.

ये भी पढ़ें-

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में टूटने लगी है नक्सलियों की कमर, जानिए 3 साल में सरेंडर करने वालों का आंकड़ा

Chhattisgarh Corona Guideline: कोरोना मामलों में कमी के बीच छत्तीसगढ़ सरकार का फैसला, राज्य के दफ्तरों को लेकर आदेश जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget