एक्सप्लोरर

Raipur: उरकुरा रेलवे स्टेशन से गुजर रही शालीमार-लोकमान्य तिलक ट्रेन पर गिरा खंभा, यात्री का कटा हाथ

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में मौजूद एक रेलवे स्टेशन पर एक चलती ट्रेन के साथ बड़ा हादसा हो गया. यह ट्रेन शालीमार से महाराष्ट्र के लोकमान्य तिलक स्टेशन जा रही थी.

Raipur News: पश्चिम बंगाल के शालीमार स्टेशन से महाराष्ट्र के लोकमान्य तिलक रेलवे स्टेशन जाने वाली ट्रेन एक स्टेशन पर हादसे का शिकार हो गई. यह हादसा छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के उरकुरा रेलवे स्टेशन पर हुआ है जब एक खंभा ट्रेन पर गिर गया. यह हादसा शालीमार-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस (Shalimar Lokmanya Tilak Express) के साथ हुआ है जिसमें एक नाबालिग लड़का और एक युवक घायल हो गया.

जब ट्रेन उरकुरा रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी तभी एक खंभा ट्रेन के कोच पर गिर गया और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया. कोच की खिड़की का शीशा टूट गया. ट्रेन के बी6 कोच की खिड़की की कांच टूट जाने से वहां बैठे यात्रियों को चोट लगी है. बताया जा रहा है कि दो यात्री को चोट लगी है जिनकी हालत गंभीर है. एक नाबालिग की आंख में चोट लगी तो एक युवक का हाथ कट गया. 

अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल
ट्रेन के रायपुर रेलवे स्टेशन रुकने के बाद दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. डीआरएम समेत रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे. खिड़की के कांच को इकट्ठा कर कोच को साफ किया गया है. अभी घायलों की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है. बता दें कि शालीमार लोकमान्य तिलक ट्रेन सप्ताह में सात दिन चलती है. कुल 13 घंटे की अपनी यात्रा के दौरान यह 66 स्टेशनों पर रुकती है.

रेलवे ने दुर्घटना पर दी यह जानकारी
उधर, रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सुबह 9.30 बजे हुआ है. घटना के बाद रेलवे के कर्मचारी, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स और जीआरपी मौके पर पहुंची और मरीजों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया और फिर उन्होंने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद ट्रेन दोपहर 12 बजे मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए रवाना हुई. यह पोल ट्रैक के नजदीक था और उसे वहां क्यों लगाया गया था और वह किस तरह गिरा इसकी जांच की जा रही है. (रायपुर से जेपी त्रिपाठी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में एकतरफा प्यार में महिला और उसके बच्चे सहित 5 को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी ने भी की आत्महत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटियाला: कर्मभूमि एक्सप्रेस के डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप
पटियाला: कर्मभूमि एक्सप्रेस के डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप
'ये राष्ट्र विरोधी बयान है', इरफान अंसारी पर अठावले की कड़ी प्रतिक्रिया; BJP ने राहुल को घेरा
'ये राष्ट्र विरोधी बयान', इरफान अंसारी पर अठावले की कड़ी प्रतिक्रिया; BJP ने राहुल को घेरा
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, बच्ची का गाना सुन बजाई तालियां
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, बच्ची का गाना सुन बजाई तालियां
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पटियाला: कर्मभूमि एक्सप्रेस के डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप
पटियाला: कर्मभूमि एक्सप्रेस के डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप
'ये राष्ट्र विरोधी बयान है', इरफान अंसारी पर अठावले की कड़ी प्रतिक्रिया; BJP ने राहुल को घेरा
'ये राष्ट्र विरोधी बयान', इरफान अंसारी पर अठावले की कड़ी प्रतिक्रिया; BJP ने राहुल को घेरा
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, बच्ची का गाना सुन बजाई तालियां
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, बच्ची का गाना सुन बजाई तालियां
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
बसों का किराया बढ़ा तो बीजेपी ने शिवकुमार को बना दिया बच्चा, शेयर किया AI-जनरेटेड वीडियो
बसों का किराया बढ़ा तो बीजेपी ने शिवकुमार को बना दिया बच्चा, शेयर किया AI-जनरेटेड Video
तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से SC का इनकार, दिवाली के दौरान छूट की मांग भी खारिज
तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से SC का इनकार, दिवाली के दौरान छूट की मांग भी खारिज
'कुछ नियुक्ति पत्र तीसरी बार के लिए रोकेंगे', CM योगी ने किया यूपी में सरकार बनाने का दावा
'कुछ नियुक्ति पत्र तीसरी बार के लिए रोकेंगे', CM योगी ने किया यूपी में सरकार बनाने का दावा
Embed widget