एक्सप्लोरर

रायपुर में हिट एंड रन केस, तेज रफ्तार कार ने मॉर्निंग वॉक पर निकली 3 महिलाओं को रौंदा, एक की मौत

Raipur Accident: रायपुर में एक तेज रफ़्तार कार ने मॉर्निंग वॉक कर रही 3 युवतियों को टक्कर मार दी. घटना में एक युवती की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गईं. पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

Chhattisgarh Accident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है. तेज़ रफ़्तार कार ने मॉर्निंग वॉक करने निकली 3 युवतियों को रौंद डाला. इसके बाद एक युवती की मौत हो गई. मामला तेलीबांधा थाने का है. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है. 

पुलिस के मुताबिक तेज़ रफ़्तार कार की टक्कर से प्रिया साहू (उम्र 30 साल) करीब 20 फिट दूर जाकर गिरी. जिससे उसका सिर फट गया. घटना में रिया बंजारे और ललिता साहू भी घायल हुई हैं. तीनो को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते मे ही प्रिया साहू की मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक ये घटना शुक्रवार सुबह 5 बजे के करीब की है. पीड़ित युवतियां तेलीबांधा थाना क्षेत्र की गली नम्बर 5 में किराए से रहती हैं. तीनों महिलाएं सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं. वहीं आरोपी कार चालक साजा जिले से एक शादी समारोह से लौट रहा था. इस दौरान आरोपी अटल एक्सप्रेस-वे से निकलकर मरीन ड्राइव की तरफ आ रहा था. वहीं तीनो युवतियां भी मरीन ड्राइव की तरफ मॉर्निंग वॉक के लिए जा रही थी. इस दौरान तेलीबांधा ब्रिज के नीचे आरोपी युवतियों को टक्कर मारता हुआ निकल गया.

पुलिस के मुताबिक तेज़ रफ़्तार कार की जोरदार टक्कर से प्रिया साहू करीब 20 फिट दूर जा गिरी. जिससे उसका सिर फट गया. ज्यादा खून बहने से प्रिया की अस्पताल पहुंचने के पहले ही मौत हो गई. वहीं रिया बंजारे के सिर में भी गम्भीर चोट आई है, ललिता साहू के हाथ पैर में चोटे आई हैं. दोनों का ईलाज चल रहा है.

घटना के कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का नाम अमित सिंह चौहान है, जो रायपुर में ही रहता है. पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास लायसेंस भी नही था. पुलिस ने गैर इरादतन हत्या, हत्या के प्रयास और मोटरव्हिकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है. फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह तेज़ रफ़्तार कार चालक ने पहले युवतियों को जोरदार टक्कर मारी और उसके बाद बड़ी लापरवाही के साथ युवती को रौंदता हुआ फरार हो गया. पुलिस घटना के तमाम पहलुओं की जांच कर रही है.

(विनीत पाठक की रिपोर्ट)

इसे भी पढ़ें: पहलगाम हमले के पीड़ितों की फेक लिस्ट जारी करने का आरोप, रायपुर में क्रिश्चियन नेता पर FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget