एक्सप्लोरर

Chhattisgarh के इस जिले में न्यूनतम तापमान पहुंचा 12 डिग्री सेल्सियस, जानिए-अपने जिले का हाल

Chhattisgarh Weather Update: पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.2°C महासमुंद में और सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 12.3°C नारायणपुर में दर्ज किया गया.

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में नवंबर महीने के साथ कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है. तापमान 12 डिग्री तक जा गिरा है. इसके चलते सुबह आसपास कोहरा छाया हुआ है. उत्तर छत्तीसगढ़ और दक्षिण छत्तीसगढ़ में पारा लगातार नीचे गिरते जा रहा है. पिछले 24 घंटे के दौरान पूरे प्रदेश में सबसे कम तापमान नारायणपुर में दर्ज किया गया है. शुक्रवार को नारायणपुर (Narayanpur) में 12.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. 

छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड
दरअसल राजधानी रायपुर (Raipur) में सुबह 7 से 8 बजे तक ठंडी हवा चल रही है. लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे है. रायपुर मौसम विभाग (Raipur Meteorological Department) ने बताया है कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.2°C महासमुंद में और सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 12.3°C नारायणपुर में दर्ज किया गया. इसके साथ शनिवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट का आसार जताया गया है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में 15 अक्टूबर के बाद से ही ठंड ने दस्तक दे दी है. अब नवंबर महीने में पारा लगातार गिरता जा रहा है.

इन जिलों में गिर रहा पारा
रायपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा. इसी तरह अन्य जिलों की बात करें तो बिलासपुर में अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17.3 डिग्री, पेंड्रारोड में अधिकतम 28.3 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री, अंबिकापुर में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 14.6 डिग्री, जगदलपुर में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 16.4 डिग्री, दुर्ग में अधिकतम 30.8 डिग्री और न्यूनतम 16.4 डिग्री और राजनांदगांव में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 17.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. 

तापमान में गिरावट की संभावना
वहीं पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान की बात करें तो प्रदेश के सभी संभागों में कुछ खास परिवर्तन नहीं हुआ है लेकिन दुर्ग संभाग में सामान्य से अधिक रहा और बाकी सभी संभागों में सामान्य रहा है लेकिन न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है. रायपुर मौसम विभाग के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाएं आ रही हैं. इसके कारण प्रदेश में आज का मौसम शुष्क रहने और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है. अगले 24 घंटे में खास गिरावट होने की संभावना नहीं है.

Raipur News: निलंबित आईएएस समीर विश्नोई सहित 3 कारोबारियों की ज्यूडिशियल रिमांड 12 दिन बढ़ी, कारोबारी की पत्नी हुई बेहोश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget