एक्सप्लोरर

Raigarh Suicide Case: रायगढ़ कलेक्टर आवास परिसर में युवक ने दे दी जान, शौचालय में फंदे से झूलता मिला शव

Chhattisgarh News: रायगढ़ कलेक्टर आवास परिसर में एक युवक ने फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी. मामले की जानकारी मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Raigarh Latest News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कलेक्टर के शासकीय आवास परिसर के भीतर एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि रायगढ़ शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कलेक्टर भीम सिंह के शासकीय आवास परिसर में बीती रात आशीष एक्का (23) ने फांसी लगाकर जान दे दी.

युवक ने चमड़े की बेल्ट के सहारे लगाई फांसी

सिटी कोतवाली के प्रभारी मनीष नागर ने बताया कि आज सुबह कलेक्टर आवास में तैनात एक सुरक्षाकर्मी ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी तब सुरक्षाबलों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. उन्होंने बताया कि पुलिस दल जब घटनास्थल पहुंचा तब कलेक्टर आवास की बाहरी दीवार से लगे शौचालय में युवक का शव फांसी से झूल रहा था. युवक ने चमड़े की बेल्ट के सहारे फांसी लगाई.

पुलिस ​अधिकारी ने बताया कि युवक की पहचान सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत करिया गांव निवासी आशीष एक्का के रूप में हुई है. नागर ने बताया कि पुलिस ने शव को अस्पताल भेज दिया है तथा उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. युवक से किसी भी प्रकार का पत्र बरामद नहीं किया गया है.

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. युवक परिसर के भीतर कैसे पहुंचा इस संबंध में जानकारी ली जा रही है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh Corona Update: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में सामने आये 19 नए कोरोना केस, एक की मौत

Bastar News: दिल्ली वाले भी उठा सकेंगे बस्तर कैफे का लुफ्त, कॉफी दिलाएगी बस्तर को एक नई पहचान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget