एक्सप्लोरर

Raigarh News: सुपरस्टार Akshay Kumar ने स्कूल के बच्चों से शेयर किया सक्सेस मंत्र, कहा- मां बाप के पैर छूकर घर से निकलता हूं

Akshay Kumar in Raigarh: बॉलीवुड के सुपरहिट खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) रायगढ़ के एक स्कूल में बच्चों से मिलने पहुंचे, जहां उन्होंने छात्रों के साथ मस्ती की और अपनी सफलता का राज भी शेयर किया.

Akshay Kumar in Raigarh: इन दिनों बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय (Akshay Kumar) कुमार छत्तीसगढ़ में अपनी अपकमिंग फिल्म (Akshay Kumar Upcoming Movie) की शूटिंग कर रहे है. फिल्म के कई हिस्सों की शूटिंग रायगढ़ जिले में हो रही है.  इसी बीच सोमवार को सुपरस्टार अक्षय कुमार रायगढ़ के ओपी जिंदल स्कूल (OP Jindal School) पहुंचे, जहां बच्चों के साथ उन्होंने खूब मस्ती की. साथ ही, स्टूडेंट्स को सफलता की टिप्स भी दीं. इस दौरान, उन्होंने एक ऐसी बात कही, जिसने सबका दिल जीत लिया. अक्षय कुमार ने बच्चों से कहा कि वह जब भी घर से निकलते हैं, तो माता-पिता के पैर जरूर छूते हैं.

अक्षय कुमार ने छात्रों को बताया सफलता का राज
दरअसल, अक्षय कुमार सोमवार को ओपी जिंदल स्कूल में बच्चों के साथ मस्ती भरे अंदाज में बातचीत करते हुए नजर आए. इस बीच एक छात्रा ने उनसे सफलता का राज पूछा, तो अक्षय ने इसका जवाब देते हुए कहा कि वह स्कूल टाइम से ही एक आदत फॉलो करते हैं. हमेशा मां-बाप के पैर छूकर ही घर से निकलते हैं. अक्षय ने कहा कि यह एक टिप बहुत असर करती है. इससे आप अपने काम में सफल हो पाते हैं. बिना मां बाप के आशीर्वाद के हम सफल नहीं हो सकते, इसलिए उनका आदर करना बहुत जरूरी है. यह सुनकर छात्रों की तालियों की गड़गड़ाहट से स्कूल गूंज उठा.

 यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: बस्तर में नक्सलियों का बारूद सप्लायर हुआ गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक सामान बरामद

'किताब खोलने पर निकल आते थे आंसू'
इसके बाद अक्षय अपने स्कूल के दिन याद करने लगे. उन्होंने पहले सोचा कि बोलना चाहिए या नहीं, फिर बताने लगे कि जब वे स्कूल के समय किताब पढ़ने के लिए खोलते थे तो आंखों से आंसू निकल जाते थे. उन्होंने छात्रों से कहा कि आप मन लगाकर पढ़ें. सफलता के लिए महत्त्वपूर्ण होता है, किसी भी चीज को अच्छी तरह पढ़ना. कभी प्रेशर महसूस मत कीजिए. अगर करते हैं, तो वो गलत दिशा है. इसलिए खेलना भी बहुत जरूरी है.

हेरा-फेरी फिल्म के आइकॉनिक पोज में नजर आए अक्षय
अक्षय ने बच्चों के साथ खूब मस्ती की. एक छात्र हीरेश जायसवाल ने उनसे हेरा-फेरी फिल्म का आइकॉनिक पोज देने को कहा, जिसके बाद अक्षय उस स्टाइल में खड़े हो गए. अक्षय ने बच्चे से भी यह पोज करने को कहा, जिसके बाद वह भागकर स्टेज पर पहुंचा और अक्षय ने हिरेश के बाल ठीक किए. फिर दोनों ने आइकॉनिक पोज दिया. 

जिंदल एयरस्ट्रिप पर हुई फिल्म की शूटिंग
गौरतलब है कि साउथ के सिंघम सूर्या की सुपरहिट फिल्म सोरारई पोटरु का हिंदी रीमेक बनाया जा रहा है. इसमें बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार के साथ एक्ट्रेस राधिका मदान नजर आने वाली हैं. इस फिल्म की शूटिंग रायगढ़ जिले के जिंदल एयरस्ट्रिप पर की गई है. इसमें अक्षय कुमार स्कूटर में रनवे में भागदौड़ करते हुए नजर आ रहे हैं. इसके अलावा, एक एरोप्लेन है जिसके क्रेश लैंडिंग का सीन शूट किया जा रहा था. अक्षय अपने शेड्यूल के हिसाब से शूट पूरा कर मुंबई लौट गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget