एक्सप्लोरर

Bastar News: पुलिस ने बीजेपी नेता के अवैध गोदाम से जब्त किया एक ट्रक पटाखा, जानिए कितनी है कीमत

Chhattisgarh News : परपा थाना प्रभारी धनंन्जय सिन्हा ने बताया कि लामिनी गांव में बने एक गोदाम से पटाखा जब्त करने की कार्रवाई की गई है. उन्होंने बताया कि जब्त पटाखे की कीमत करीब 20 लाख रुपये है.

बस्तर: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जगदलपुर (Jagdalpur) शहर के बीचों-बीच चार साल पहले एक पटाखा (Firecrackers) गोदाम में आग लग गई थी. इस दौरान शहर ने तबाही का मंजर देखा था. पुलिस और जिला प्रशासन ने अपनी जान पर खेलकर कई लोगों को मौत के मुंह में जाने से बचाया था. आग बुझाने के दौरान पूरी बिल्डिंग को नष्ट करना पड़ा था.  इस तरह के हादसों को रोकने के लिए पटाखा भंडारण को लेकर कई तरह के नियम बनाए गए. इसके बाद भी शहर के पटाखा व्यापारी लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं. शहर और गांव के बीच अवैध रूप से गोदाम खोलकर पटाखा डंप किया जा रहा है. ऐसा ही एक मामला जगदलपुर शहर से लगे लामिनी गांव में भी सामने आया है. पुलिस ने एक पटाखा कारोबारी के गोदाम से करीब एक ट्रक अवैध पटाखा जब्त किया है. जब्त किए गए पटाखे की कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है.

खतरे में लोगों की जान

दीपावली का त्योहार नजदीक है. ऐसे में पटाखा कारोबारी सारे नियमों को ताक में रखकर बिना प्रशासन को जानकारी दिए शहर और गांव की भरी आबादी में  गोदाम बनाकर अवैध पटाखा को डंप कर रहे हैं. इस तरह वो लोगों की जान खतरे में डाल रहे हैं. पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिलने के बाद लामनी गांव पहुंचकर अवैध गोदाम से पटाखा जब्त कर लिया. बताया जा रहा है कि पटाखा व्यवसायी बीजेपी का पूर्व पार्षद है. उसने अवैध तरीके से इस पटाखा को डंप कर रखा था.

परपा थाना प्रभारी धनंन्जय सिन्हा ने बताया कि लामिनी गांव में बने एक गोदाम से पटाखा जब्त करने की कार्रवाई की गई है. उन्होंने बताया कि जब्त पटाखे की कीमत करीब 20 लाख रुपये है. इतनी बड़ी मात्रा में पटाखा भंडारण बिना दस्तावेज के व्यवसायी ने अवैध रूप से कर रखा था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पटाखे को जब्त कर थाना लाया गया है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि जिला प्रशासन के साथ पुलिस भी लगातार अवैध गोदाम और शहर के बीच पटाखा गोदामों की जानकारी ले रही है, ताकि समय पर कार्रवाई कर किसी भी बड़े हादसे को रोका जा सके. 

कांग्रेस नेता ने लगाया यह आरोप

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश अग्रवाल ने कहा है कि अभी भी शहर के कई इलाकों में अवैध रूप से पटाखा का भंडारण किया गया है. उन्होंने कहा कि ऐसे गोदाम की जांच पुलिस और जिला प्रशासन ने अबतक नहीं की है. उन्होंने कहा कि इन जगहों की रूटीन चेकिंग भी जरूरी है.

ये भी पढ़ें

Bastar News: ओड़िशा के दीयों से जगमगाए बस्तर के बाजार, स्थानीय शिल्पकारों ने इस वजह से छोड़ा पारंपरिक काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget