एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: पति के साथ थे अवैध संबंध, पत्नी ने बहन को रास्ते से हटाने के लिए किया ये खौफनाक काम

रायपुर में दो महीने पहले हुई महिला की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस ने मृतका के जीजा और उसकी बहन समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

राजधानी रायपुर में करीब दो महीने पहले हुई महिला की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. जब्बार नाले में मिली युवती की लाश के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी थी. पुलिस ने युवती के कातिलों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है. हत्यारों ने पुलिस को गुमराह करने की पूरी साजिश रची थी, लेकिन इसमें वे कामयाब नहीं हो सके और आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गए. रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने खुलासा किया है.

गौरतलब है कि 25 सितंबर को थाना खम्हारडीह में जब्बार नाला पुल के नीचे युवती का शव सड़ी-गली हालत में मिला था. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने इसकी शिनाख्त शुरू कर दी थी. हालांकि, इसमें सफलता नहीं मिली. इसी बीच, युवती के कातिलों ने सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसी से पुलिस को केस में लीड मिल गई. पुलिस ने शव और गुमशुदा युवती की तस्वीर का मिलान किया तो पता चला कि मृतका का नाम संध्या सार्वा था. पुलिस ने संध्या की बहन सरिता दीप से पूछताछ की तो पता चला कि वो 22 सितंबर की रात घर से बाहर निकल गई थी, लेकिन उसके बाद नहीं आई. 

अवैध संबंध बना हत्या का कारण
संध्या की हत्या के पीछे अवैध संबंध बताया जा रहा है. खबर के मुताबिक, संध्या का अपने जीजा के साथ अवैध संबंध था. ये अवैध संबंध उसकी हत्या की वजह बन गया. पुलिस ने बताया कि सख्ताई से पूछताछ करने पर कातिलों ने जीजा-साली के बीच अवैध संबध को कबूला. पुलिस ने बताया की संध्या का अपने जीजा के साथ अवैध संबंध था. संध्या, उसकी दीदी सरिता और जीजा लक्ष्मण एक ही घर में रहते थे. संध्या और लक्ष्मण के अवैध संबंधों के चलते रोजाना झगड़ा होता था. इसी से परेशान होकर संध्या ने जीजा और बहन दोनों को ही घर से निकल जाने को कहा था. तभी से सरिता और लक्ष्मण दीप ने संध्या की हत्या की योजना बना डाली थी. 

लक्ष्मण ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर संध्या का गला घोटकर उसे मौत के घाट उतार दिया. हत्या में मदद के लिए लक्ष्मण ने अपने दो साथियों को 10-10 हजार रुपये भी दिए. चारों लोग शव को एक्टिवा में रखकर ले गए और जब्बार नाला में फेंक दिया. संध्या के मोबाइल को दुर्ग जिले की एक नदी में फेंक दिया. पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें:

Gorakhpur News: ट्रक को धक्का देकर हटाते दिखे विधायक राधामोहन दास अग्रवाल, वीडियो हुआ वायरल

Jharkhand: रांची रेलवे स्टेशन पर शुरू होगी प्रीपेड ऑटो सेवा, जानें- कितना तय हुआ किराया 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget