एक्सप्लोरर

दंतेवाड़ा में एंटी नक्सल ऑपरेशन, पांच महिला समेत छह माओवादियों ने किया सरेंडर, विस्फोट से मजदूर घायल

Chhattisgarh Anti Naxal Operation: एंटी नक्सल ऑपरेशन के जरिए सुरक्षाबलों को लगातार सफलता मिल रही है. दंतेवाड़ा में शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर छह नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन को सफलता मिलने का सिलसिला जारी है. दंतेवाड़ा में पांच महिला समेत छह नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में चल रहे लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान से प्रभावित होकर उन्होंने मुख्यधारा की राह पकड़ी. सरेंडर करने वाले नक्सलियों में हुंगा उर्फ हरेन्द्र कुमार माड़वी (30), आयते मुचाकी (38), शांति उर्फ जिम्मे कोर्राम (28), हुंगी सोड़ी (29), हिड़मे मरकाम (30) और जोगी सोड़ी (35) शामिल हैं. उन्होंने बताया कि सरेंडर करने वाले नक्सली मलांगेर एरिया कमेटी के बुरगुम पंचायत में सक्रिय थे.

नक्सलियों के खिलाफ सड़क खोदने, नक्सली बैनर, पोस्टर लगाने और अन्य घटनाओं में शामिल होने का आरोप है. अधिकारियों ने बताया कि सरेंडर करने पर नक्सलियों को राज्य शासन की पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा. सरेंडर करने वाले नक्सलियों को 25 हजार रुपये की सहायता राशि, तीन वर्ष तक फ्री आवास और भोजन, कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण, कृषि भूमि समेत अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी. उन्होंने बताया कि लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 212 इनामी सहित कुल 900 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. 

प्रेशर बम के जरिये किये गए विस्फोट से मजदूर घायल

वहीं, नारायणपुर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ. लौह अयस्क की खदान में प्रेशर बम के जरिये किये गए विस्फोट से मजदूर घायल हो गया. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आमदई की है. लौह अयस्क की खदान निजी कंपनी की है. बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट के कारण मजदूर घायल हो गया है.

सुरक्षाबलों की टीम को मौके के लिए किया गया रवाना

अधिकारियों ने बताया कि आज लौह अयस्क खदान के ‘जीरो पाइंट’ इलाके में मजदूर काम कर रहे थे. मजदूर का पैर नक्सलियों के बिछाए प्रेशर बम पर चला गया. इससे बम में विस्फोट हो गया. उन्होंने बताया कि घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों और अधिकारियों ने घायल को छोंटेडोंगर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में मजदूर का इलाज जारी है. घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षाबलों की टीम को रवाना किया गया है. इलाके में गश्त भी बढ़ा दी गई है. 

ये भी पढ़ें-

Chhattisgarh: बीजापुर में माओवादियों ने की दो लोगों की गला रेतकर हत्या, पुलिस को मिला पर्चा, लिखी है ये बात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget