एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: बीजापुर में एक बार फिर नक्सलियों ने 2 लोगों की हत्या कर दी, मुखबिरी का था शक

Bijapur News: बीजापुर जिले में माओवादियों ने मुखबिरी के शक में दो ग्रामीणों की धारदार हथियार से हत्या कर दी. यह घटना बस्तर क्षेत्र में बढ़ती नक्सली हिंसा की गंभीर चुनौती को दर्शाती है.

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर 2 गांव वालों की बेरहमी से हत्या की खबर सामने आ रही है. यह वारदात रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात तर्रेम थाना क्षेत्र के छुटवाई और बड़ा तर्रेम गांवों में हुई, जहां अज्ञात माओवादियों ने धारदार हथियारों से कवासी जोगा (55) और मंगलू कुरसम (50) की हत्या कर दी.

बीजापुर एएसपी चंद्रकांत गवर्णा ने घटना की पुष्टि की है. इस घटना से जिले में दहशत का माहौल है और यह नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार हो रही हत्याओं की श्रृंखला की अगली कड़ी बन गई है.

नक्सली हिंसा का बढ़ता सिलसिला

इस साल अब तक बस्तर क्षेत्र के 7 जिलों में नक्सली हिंसा में लगभग 27 लोगों की जान जा चुकी है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बीजापुर जिले में ही बीते 2 महीनों में 10 से अधिक ग्रामीण नक्सलियों द्वारा मारे जा चुके हैं. तर्रेम थाना की पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है और सुरक्षाबलों की टीम को मौके पर भेजा गया है.

पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी घटनाएं

14 जुलाई को भी बीजापुर के फरसेगढ़ इलाके में शिक्षा दूत के रूप में कार्यरत 2 लोगों की हत्या कर दी गई थी. नक्सलियों को उन पर पुलिस मुखबिरी का शक था. इससे पहले 21 जून को पामेड़ थाना क्षेत्र में दो ग्रामीणों को मार डाला गया, वहीं 17 जून को पेद्दाकोरमा गांव में 13 वर्षीय बालक समेत 3 लोगों की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी. जानकारी के अनुसार इन मृतकों में दो रिश्तेदार थे माओवादी दिनेश मोडियाम के, जिन्होंने मार्च में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था.

लगातार हो रही नक्सली हत्याएं सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बन गई हैं. जब तक बस्तर क्षेत्र में स्थायी शांति और विकास की ठोस पहल नहीं होती, तब तक आम ग्रामीण भय और असुरक्षा के साये में जीने को मजबूर रहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharat Bandh 12 Feb: आज भारत बंद: बैंक, बाजार और स्कूल रहेंगे बंद... जानें- किसान संगठनों और ट्रेड यूनियनों ने क्यों बुलाई हड़ताल
आज भारत बंद: बैंक, बाजार और स्कूल रहेंगे बंद... जानें- किसान संगठनों और ट्रेड यूनियनों ने क्यों बुलाई हड़ताल
दिल्ली में सर्दी छूमंतर, दिन में धूप ने किया परेशान, फरवरी में ही दस्तक देने का गर्मी है तैयार
दिल्ली में सर्दी छूमंतर, दिन में धूप ने किया परेशान, फरवरी में ही दस्तक देने का गर्मी है तैयार
बांग्लादेश में वोटिंग से पहले हिंदू युवक का कत्ल, चाय बागान में मिली लाश
बांग्लादेश में वोटिंग से पहले हिंदू युवक का कत्ल, चाय बागान में मिली लाश
T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मैच से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, पाकिस्तान के यू-टर्न पर जो कहा पढ़िए
T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मैच से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, पाकिस्तान के यू-टर्न पर जो कहा पढ़िए

वीडियोज

Bangladesh: Bangladesh चुनाव पर abp न्यूज़ की 'विशाल' व्करेज | Violence
Sansani: दिल्ली में कदम-कदम पर 'मौत के दरवाजे'! | Crime | Delhi News
Hindu Sangathan On Valentine's Day: वैलेंटाइन डे के खिलाफ हिंदू संगठनों का लट्ठ पूजन | ABP News | MP
Janhit with Chitra Tripathi: राहुल..मौका चूके या चौका ? | Rahul Gandhi | OM Birla | Parliament
America: Trump का 'टॉयलेट पेपर' पाकिस्तान ! | Pakistan News | International

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bharat Bandh 12 Feb: आज भारत बंद: बैंक, बाजार और स्कूल रहेंगे बंद... जानें- किसान संगठनों और ट्रेड यूनियनों ने क्यों बुलाई हड़ताल
आज भारत बंद: बैंक, बाजार और स्कूल रहेंगे बंद... जानें- किसान संगठनों और ट्रेड यूनियनों ने क्यों बुलाई हड़ताल
दिल्ली में सर्दी छूमंतर, दिन में धूप ने किया परेशान, फरवरी में ही दस्तक देने का गर्मी है तैयार
दिल्ली में सर्दी छूमंतर, दिन में धूप ने किया परेशान, फरवरी में ही दस्तक देने का गर्मी है तैयार
बांग्लादेश में वोटिंग से पहले हिंदू युवक का कत्ल, चाय बागान में मिली लाश
बांग्लादेश में वोटिंग से पहले हिंदू युवक का कत्ल, चाय बागान में मिली लाश
T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मैच से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, पाकिस्तान के यू-टर्न पर जो कहा पढ़िए
T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मैच से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, पाकिस्तान के यू-टर्न पर जो कहा पढ़िए
Subedaar OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अनिल कपूर की 'सूबेदार'? यहां जानें पूरी डिटेल
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अनिल कपूर की 'सूबेदार'? यहां जानें पूरी डिटेल
'हमारे मजहब में इजाजत नहीं', वंदे मातरम् पर जारी गाइडलाइंस पर भड़के सपा के पूर्व सांसद एसटी हसन
'हमारे मजहब में इजाजत नहीं', वंदे मातरम् पर जारी गाइडलाइंस पर भड़के सपा के पूर्व सांसद एसटी हसन
हरियाणा में सरकारी नौकरी का मौका, 4227 पदों के लिए आवेदन शुरू
हरियाणा में सरकारी नौकरी का मौका, 4227 पदों के लिए आवेदन शुरू
घर खरीदने जा रहे हैं तो जरूर ध्यान रखें ये चीजें, बाद में नहीं पड़ेगा पछताना
घर खरीदने जा रहे हैं तो जरूर ध्यान रखें ये चीजें, बाद में नहीं पड़ेगा पछताना
Embed widget