एक्सप्लोरर

Narayanpur Naxal Attack: लोकसभा चुनाव से पहले नक्सलियों का उत्पात, नारायणपुर में चार ट्रक किए आग के हवाले

Narayanpur Naxalite Attack: लोकसभा चुनाव से पहले लोगों में खौफ पैदा करने के लिए नक्सलियों का उत्पात बढ़ गया है. नक्सलियों ने नारयणपुर में लौह अयस्क से भरे ट्रकों में आग लगी दी है.

Narayanpur Naxal News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शनिवार (30 मार्च) की देर रात नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है. नक्सलियों ने ओरछा मार्ग पर छोटे डोंगर के बीच बस्ती में आत्मानंद स्कूल के पास लौह अयस्क से भरे 4 ट्रकों को आग के हवाले कर दिया. यह सभी ट्रक आमदई लोह अयस्क खदान से लौह अयस्क लोड कर रायपुर के लिए निकल रहे थे.

इसी दौरान नक्सलियों ने इन ट्रकों को रुकवाया. नक्सलियों ने वाहन चालकों और परी चालकों को ट्रक से नीचे उतरने को कहा और उसके बाद सभी 4 ट्रकों के डीजल टैंक फोड़कर आग लगा दिया. इसके बाद नक्सली चालक और परिचालक को अपने साथ जंगल की ओर ले गए. हालांकि कुछ देर बाद उन्हें नक्सलियों ने छोड़ दिया और किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाया.

घटना के बाद इलाके में दहशत
आगजनी के घटना की जानकारी मिलने के बाद, मौके पर छोटे डोंगर थाने की पुलिस पहुंच गई, लेकिन तब तक नक्सली वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो चुके थे. पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने कुल चार ट्रकों में आगजनी की है. सभी ट्रक जलकर खाक हो गए हैं. 

बताया जा रहा है कि यह सभी ट्रक रायपुर के हैं. वहीं नक्सलियों के द्वारा बीच बस्ती में इस तरह की वारदात को अंजाम देने के बाद अन्य ट्रक मालिकों और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है.

चुनाव से पहले नक्सलियों का उत्पात
दरअसल, छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट पर प्रथम चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है. इसके लिए एक तरफ जहां खासकर नक्सल प्रभावित इलाकों में सीआरपीएफ जवानों की तैनाती की जा रही है. नक्सली भी लोगों को डर और खौफ पैदा करने के लिए संभाग के अलग-अलग जिलों में वारदात को अंजाम दे रहे हैं.

इसी दिन पिकअप में भी लगाई थी आग
शनिवार (30 मार्च) को ही नक्सलियों ने सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में एक पिकअप वाहन को आग के हवाले कर दिया था. ठीक उसी दिन शनिवार की देर रात नारायणपुर जिले के ओरछा मार्ग में छोटे डोंगर के बीच बस्ती में लौह अयस्क से भरी 4 ट्रकों को आग के हवाले कर दिया. किसी को अंदाजा भी नहीं था कि नक्सली छोटे डोंगर के बीच बस्ती में स्कूल के सामने इस वारदात को अंजाम देंगे.

इस वारदात को अंजाम देने के लिए 15 से 20 नक्सली पहुंचे हुए थे और सभी हथियारों से लैस थे. हालांकि अच्छी बात यह रही कि नक्सलियों ने ट्रक चालकों और परिचालकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है. नक्सलियों ने उन्हें इस रूट पर ट्रक नहीं चलाने की चेतावनी दी है. इधर नक्सली लगातार आमदई लौह अयस्क खदान का भी विरोध करते आ रहे हैं. जिसकी वजह से इस वारदात को अंजाम देने की बात कही जा रही है.

जिले में बढ़ाई गई सुरक्षा
इधर इस घटना की जानकारी मिलने के बाद, मौके पर छोटे डोंगर थाना की पुलिस की टीम पहुंच गई, लेकिन तब तक नक्सली घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे. नारायणपुर जिले के एडिशनल एसपी रॉबिन्सन गुरिया ने बताया कि इस मामले में अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आसपास के इलाकों में गश्ती बढ़ा दी गई है.

पुलिस और सुरक्षा बल अलर्ट
नारायणपुर पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन में मिल रही सफलता के चलते नक्सली बौखलाए हुए हैं, जिससे वह इस तरह के आगजनी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है. एहतियात  के तौर पर अब पूरे 24 घंटे तक पुलिस थाना और पुलिस चौकी के अलावा सीआरपीएफ कैंप के जवानो को अलर्ट मोड पर रखा गया है.

ये भी पढ़ें: बस्तर में कांग्रेस, बीजेपी के नहीं बल्कि इस पार्टी का प्रत्याशी है सबसे अमीर, जानें कौन हैं सबसे गरीब?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अप्रैल में ही आसमान से बरसने लगी आग! MP, झारखंड समेत छत्तीसगढ़ में तापमान 45 डिग्री के पार
अप्रैल में ही आसमान से बरसने लगी आग! MP, झारखंड समेत छत्तीसगढ़ में तापमान 45 डिग्री के पार
अप्रैल में ही लू का ऐसा असर! इस राज्य में स्कूल बंद, समय से पहले ही गर्मी की छुट्टी का ऐलान
अप्रैल में ही लू का ऐसा असर! इस राज्य में स्कूल बंद, समय से पहले ही गर्मी की छुट्टी का ऐलान
छत्तीसगढ़ में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, विष्णुदेव साय कैबिनेट का अहम फैसला
छत्तीसगढ़ में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, विष्णुदेव साय कैबिनेट का अहम फैसला
छत्तीसगढ़: सक्ती जिले में पावर प्लांट में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से मरने वालों की संख्या 20 हुई
छत्तीसगढ़: सक्ती जिले में पावर प्लांट में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से मरने वालों की संख्या 20 हुई

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: जहाजों पर हमला..भारत क्या देगा जवाब? | Iran Attack | Hormuz | Trump
Saas Bahu Aur Saazish: Vasudha की बेबसी! Karishma के इशारों पर Dev कर रहा torture, घर बना नर्क
Iran-US War: होर्मुज संकट पर अमेरिका का कड़ा रुख ! | Strait Of Hormuz | Trump
Iran US War Update: भारत को जंग में घसीटना..ईरान की चाल ? | Hormuz | Trump | Breaking | Khamenei
Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में PM Modi का धुंआधार प्रचार | Mamata Banerjee | TMC | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EXCLUSIVE: 'आजकल अखिलेश यादव ने टोपी पहनना...', BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने ये क्या कहा, ममता बनर्जी पर भी किया वार
EXCLUSIVE: 'आजकल अखिलेश यादव ने टोपी पहनना...', BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने ये क्या कहा, ममता बनर्जी पर भी किया वार
महिला आरक्षण: 'यह बिल पास हो जाता तो…', उपेंद्र कुशवाहा विपक्ष पर बरसे, 22 को विरोध मार्च
महिला आरक्षण: 'यह बिल पास हो जाता तो…', उपेंद्र कुशवाहा विपक्ष पर बरसे, 22 को विरोध मार्च
Iran-US War: 'पाकिस्तान अमेरिका के लिए शर्मनाक और खतरनाक, भारत ज्यादा...', अमेरिकी एक्सपर्ट्स की ट्रंप को चेतावनी
'पाकिस्तान अमेरिका के लिए शर्मनाक और खतरनाक, भारत ज्यादा...', अमेरिकी एक्सपर्ट्स की ट्रंप को चेतावनी
KL Rahul ने प्राइवेट तरीके से किया बर्थडे सेलिब्रेट, वाइफ अथिया शेट्टी संग दिखी क्यूट बॉन्डिंग, बोले-'हर चीज के लिए ग्रेटफुल हूं'
KL Rahul ने प्राइवेट तरीके से किया बर्थडे सेलिब्रेट, वाइफ अथिया शेट्टी संग दिखी क्यूट बॉन्डिंग
GT VS MI: गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस, दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देखिए
GT VS MI: गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस, दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देखिए
Ajit Doval Visit Saudi: सऊदी अरब में पाकिस्तानी फाइटर जेट की तैनाती के बीच वहां क्यों पहुंचे भारत के 'जेम्स बॉन्ड' डोभाल, आखिर प्लान क्या?
सऊदी अरब में पाकिस्तानी फाइटर जेट की तैनाती के बीच वहां क्यों पहुंचे भारत के 'जेम्स बॉन्ड' डोभाल, आखिर प्लान क्या?
Relationship Tips: झगड़े में पार्टनर से न कहें ये 4 बातें, हमेशा के लिए टूट सकता है आपका रिश्ता
झगड़े में पार्टनर से न कहें ये 4 बातें, हमेशा के लिए टूट सकता है आपका रिश्ता
Bike Care Tips: क्या पंक्चर के बाद बाइक चलाना सेफ है, जानिए कितने किलोमीटर तक चला सकते हैं?
क्या पंक्चर के बाद बाइक चलाना सेफ है, जानिए कितने किलोमीटर तक चला सकते हैं?
Embed widget