एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: 18 जुलाई से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, जोरदार बहस की उम्मीद

 Chhattisgarh Assembly Session: विधानसभा के मानसून सत्र में कुल 4 बैठकें होगीं, इस सत्र में वित्तीय कार्य के साथ ही अन्य शासकीय कार्य संपादित किये जाएंगे. चुनाव से पहले यह विधानसभा का आखिरी सत्र होगा.

Chhattisgarh Legislative Assembly Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होने जा रहा है  और यह सत्र 21 जुलाई तक चलेगा. छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने इस बाबत अधिसूचना जारी की है. बता दें राज्य में इस साल विधानसभा के चुनाव होने है. चुनाव से पहले यह विधानसभा का आखिरी सत्र होगा. नोटिफिकेशन के अनुसार विधानसभा के मानसून सत्र में कुल 4 बैठकें होगीं और इस सत्र में वित्तीय कार्य के साथ ही अन्य शासकीय कार्य संपादित किये जाएंगे. ये 5वीं विधानसभा का 17वां सत्र होगा. चूंकि इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं इस लिहाज से विधानसभा का यह सत्र काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.  यह सत्र कई महत्वपूर्ण घोषणाओं से भरा हो सकता है. इस सत्र में सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी.

साल के अंत में होने हैं विधानसभा के चुनाव
आपको बता दें कि इसी साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इस लिहाज से माना जा रहा है कि विधानसभा के मानसून सत्र में जोरदार बहस हो सकती है क्योंकि पिछले कुछ महीनों में बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर लगातार कई बड़े-बड़े भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं और पिछले 5 महीनों से प्रदेश में ईडी की भी कार्रवाई चल रही है. इसमें ईडी ने कथित 500 करोड़ रुपए के कोयला घोटाले और 2 हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाले का खुलासा किया है. इस मामले में कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेताओं के घर ईडी ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है.

काफी हंगामेदार रहा था बजट सत्र

 इससे पहले 1 मार्च के 24 मार्च तक छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र चला था, सीएम बघेल ने 6 मार्च को छत्तीसगढ़ का बजट पेश किया था, उस सत्र में कुल 14 बैठकें हुई थीं. बजट सत्र में बेरोजगारी भत्ते को लेकर विपक्ष ने सरकार पर जोरदार हमला बोला था. चावल घोटाले का मुद्दा भी सदन में जोर-शोर से उठाया गया था.

यह भी पढ़ें:

Bastar: 6 साल बाद भी बस्तर में अधर में लटकी अमृत मिशन योजना, भीषण गर्मी में पानी के लिए जूझ रहे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
CM साय बोले, 'आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल'
CM साय बोले, 'आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल'

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
2 इस्तीफे, 8 गिरफ्तार, कब सुलझेंगे के उलझे तार? चंपत-अनिल पर फैसले के बाद उठ रहे ये 5 सवाल
2 इस्तीफे, 8 गिरफ्तार, कब सुलझेंगे के उलझे तार? चंपत-अनिल पर फैसले के बाद उठ रहे ये 5 सवाल
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; 300 से ज्यादा की उड़ानों में देरी
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; इतनी उड़ानों में देरी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
Embed widget