एक्सप्लोरर

Bastar: 6 साल बाद भी बस्तर में अधर में लटकी अमृत मिशन योजना, भीषण गर्मी में पानी के लिए जूझ रहे लोग

Amrit Mission Yojana: 117 रुपए खर्च कर बस्तर में इस योजना की शुरुआत की गई थी. योजना के तहत नगर निगम के अंतर्गत शहरी इलाक़ों में 25 हजार परिवारों को 24 घंटे पानी देने का लक्ष्य रखा गया था.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तरवासियों को 24 घंटे पेयजल उपलब्ध कराने का वादा अधूरा रह गया है, अमृत मिशन योजना के शुरू होने के 6 साल बाद भी हुए 6 साल बाद भी जगदलपुर समेत बस्तर जिले में इस योजना का 70 फीसदी काम ही पूरा हो सका है. आलम यह है कि इस भीषण गर्मी में बस्तरवासियों के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों के निवासियों को भी पेयजल के लिए जूझना पड़ रहा है. पीएचई विभाग और नगर निगम की लापरवाही के चलते केंद्र सरकार की इस महत्वकांक्षी परियोजना का बस्तर में बुरा हाल हो गया है और इस साल के अंत तक भी अमृत मिशन योजना का काम पूरा होता दिखाई नहीं दे रहा है.

विपक्ष का आरोप- भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई योजना
 विपक्ष का आरोप है कि करोड़ों रुपए की यह योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है, ठेकेदारों पर दबाव बनाकर काम नहीं कराने के चलते और इस महत्वकांक्षी योजना के पैसों का दुरुपयोग करने के चलते बस्तर में अमृत मिशन योजना का लाभ यहां के लोगों को नहीं मिल पा रहा है और भीषण गर्मी में पेयजल के लिए बस्तर में त्राहि-त्राहि मची हुई है.

योजना पर खर्च हुए थे 117 करोड़ रुपए
बस्तर में साल 2016 में इस योजना पर काम शुरू किया गया था. नगर निगम के अंतर्गत शहरी इलाक़ों में 117 करोड़ रुपए खर्च कर 25 हजार परिवारों को 24 घंटे पानी देने का लक्ष्य इस योजना के तहत रखा गया था, पूर्व में नागपुर की गोंडवाना कंस्ट्रक्शन कंपनी को अमृत मिशन योजना का टेंडर दिया गया था, भुगतान को लेकर हुए विवाद के बाद कंपनी ने काम छोड़ दिया था, इसके बाद विवाद हाईकोर्ट पहुंच गया . इसके बाद नए सिरे से रिटेंडर कर दूसरी कंपनी को जगदलपुर में अमृत मिशन योजना का काम सौंपा गया, अमृत मिशन योजना के नोडल अधिकारी अजीत कुमार तिग्गा ने बताया अब तक शहर में योजना का 70 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि वैसे तो 31 मार्च 2023 तक योजना का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन नई कंपनी को 6 महीने का एक्सटेंशन दिया गया है. अधिकारियों ने सितंबर तक काम पूरा होने की उम्मीद जताई है. 

विपक्ष ने कहा- योजना में जमकर हो रहा भ्रष्टाचार
वहीं विपक्ष का कहना है कि अमृत मिशन योजना में भारी भ्रष्टाचार किया गया है और इस योजना के तहत काम कर रही गोंडवाना कंस्ट्रक्शन कंपनी को किये गए भुगतान में जमकर धांधली की गई है. विपक्ष ने कहा कि यह योजना जगदलपुर शहर में आगामी 6 महीनों में भी कंप्लीट होती दिखाई नहीं दे रही है, निगम नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा कि अमृत मिशन योजना केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना है, निगम जानबूझकर पिछले 6 सालों से शहर में कछुआ गति से काम करा रहा है, वहीं बेतरतीब तरीके से काम किए जाने के चलते कई बार शहर के इलाकों में दोबारा पाइपलाइन बिछाई गई है. कुल मिलाकर इस योजना में जानबूझकर लेटलतीफी बरतने के साथ लाखों रुपए का भ्रष्टाचार भी किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में होंगे 555 उम्मीदवार, जानें- कब होगी वोटिंग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget