एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: इस जगह पर अनोखी परंपरा, आकाशीय बिजली से मौत के बाद गोबर में डाल कर जिंदा करने की कोशिश

MCB Superstition: आदिवासी बाहुल्य सरगुजा इलाक़े में इस तरह का ये कोई अनोखा मामला नहीं है. इसके पहले भी कई बार से देखा गया है कि आकाशीय बिजली से होने वाली मौत के बाद शव को गोबर में गाड़ कर उसे जिंदा करने का प्रयास किया जाता है.

Chhattisgarh News: सरगुजा संभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी अंधविश्वास की जड़ें इतनी गहरी हो गई हैं कि लोग इसमें जकड़े हुए हैं. आज भी लोग मौत के बाद झाड़ फूंक, टोटके और दूसरी तरह के प्रयोग करते हैं. इसकी वजह से इलाज से बच जाने वाला इंसान भी लेट लतीफी के कारण मौत की नींद सो जाता है. ऐसा ही एक मामला शनिवार को ज़िले के सोनवर्षा गांव में सामने आया. यहां आकाशीय बिजली की चपेट में आए दो भाइयों को परिजनों और गांव वालों ने गोबर में डाल दिया. हालांकि, इसके बाद भी उनकी जान नहीं बच सकी. बाद में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया. 

दो चचेरे भाई आ गए चपेट में 
सरगुजा संभाग के मनेन्द्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर ज़िले में हमेशा की तरह एक ऐसा नजारा देखने को मिला. इस पर विश्वास करना अंधविश्वास का बढ़ावा देने वाला है. दरअसल शनिवार को ज़िले के नागपुर पुलिस चौकी इलाक़े के सोनवर्षा गांव में दो चचेरे भाई आशीष टोप्पो और सियोन टोप्पो बारिश और आंधी से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे छिप गए थे. इसी दौरान वो आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए. दोनों को मौक़े पर ही मौत हो गईं. 

लोगों ने गाड़ दिया गोबर में
इसके बाद जो हुआ वो केवल अंधविश्वास ही है. मौत होने के बाद परिजनों और गांव वालों ने उनकी जान वापस लाने के इरादे से दोनों को गोबर के ढेर में गले तक गाड़ दिया. लेकिन शायद ये कोई इलाज नहीं था. लिहाजा काफ़ी देर तक उनकी जान वापस नहीं आई. 

पुलिस के समझाने पर मानें परिजन
घटना के बाद इसी सूचना पुलिस को मिली. पुलिस टीम गांव में पहुंची तो दोनों मृत युवकों को गोबर के ढेर में दबा देखकर वह भी सोच में पड़ गए. फिर किसी तरह पुलिस ने परिजनों को समझाया कि ऐसा करने से ज़िंदगी वापस नहीं आएगी. तब जाकर शवों को गोबर से बाहर निकाला गया. बाहर निकालने के बाद पुलिस ने शवों का पंचनामा करा कर पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. 

पहला मामला नहीं है यह 
ग़ौरतलब है कि आदिवासी बाहुल्य सरगुजा इलाक़े में इस तरह का ये कोई अनोखा मामला नहीं है. इसके पहले भी कई बार से देखा गया है कि आकाशीय बिजली से होने वाली मौत के बाद शव को गोबर में गाड़ कर उसे ज़िंदा करने का प्रयास किया जाता है.

यह भी पढ़ें : Corona Update: छत्तीसगढ़ में डरा रही है कोरोना के संक्रमण की रफ्तार, एक्टिव केस 3000 के पार,13 फीसदी हुई पॉजिटिविटी रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget