एक्सप्लोरर

CG Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता चरणदास महंत का विवादित बयान, 'लाठी लेकर चलें, जो...'

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: चरणदास महंत ने भूपेश बघेल की नामांकन रैली के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है. साथ ही उन्होंने कांग्रेस छोड़कर गए नेताओं पर भी निशाना साधा.

Chhattisgarh Lok Sabha Chunav 2024: पहले चरण के चुनाव प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है. राजनेताओं का वार-पलटवार का सिलसिला भी शुरू हो गया है. इसी कड़ी में छतीसगढ़ से नेता प्रतिपक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत का एक विवादित बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस को एक लाठी लेकर मारने वाले संरक्षक की जरूरत है और अगर कोई ऐसा कर सकता है तो वे है आपके सांसद प्रत्याशी भूपेश बघेल. चरणदास महंत ने आगे कहा कि हमें ऐसे नेता की जरूरत है जो हमेशा लाठी लेकर चलें और जो नरेंद्र मोदी का सर फोड़ सके.

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए चुनाव प्रचार के लिए राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को लेकर विवादित प्रतिक्रिया दी है. चरणदास महंत ने कहा कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ लाठी पकड़ने वाले आदमी पूर्व सीएम भूपेश बघेल हो सकते हैं इन्हें जिताकर दिल्ली भेजिए. चरणदास महंत का बयान सुर्खियों में बना हुआ है.

भूपेश बघेल की नामांकन रैली में पहुंचे थे चरणदास महंत
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने मंगलवार को राजनांदगांव लोकसभा सीट से नामांकन भरा है. इस दौरान प्रदेश के कई दिग्गज नेता उनकी रैली में पहुंचे थे. इसी रैली के मंच से चरणदास महंत ने विवादित बयान दिया. वहीं चरणदास महंत ने कांग्रेस छोड़कर गए नेताओं पर भी निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि अगली बार फिर भूपेश बघेल सीएम बनेंगे तो जो लोग कांग्रेस छोड़कर गए है उनको दोबारा ना लेना. उन्होंने कहा कि पता नहीं क्या हो रहा है बड़े-बड़े आदमियों को बेवफूफ बनते देखा जा रहा है.

विधानसभा चुनाव में हार को लेकर भी बोले महंत
वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान चरणदास महंत ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हमारे नेताओं, कार्यकर्ताओं, पूर्व सीएम भूपेश बघेल और मुझसे हुए गलती की वजह से हमारी हार हुई है. लेकिन जितना काम भूपेश बघेल की सरकार में हुआ है उतना काम कभी बीजेपी ना कर पाई है और ना ही कर पाएगी.

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ में AAP को बड़ा झटका! अब प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने ज्वाइन की बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget